फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   One accused who escaped from police custody arrested, two are absconding will be arrested soon

Etawah: पुलिस हिरासत से भागने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी बोले- दो फरार है…जल्द होगी गिरफ्तारी

Tue, 18 Jun 2024 03:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Jun 2024 03:29 PM IST
सार

Etawah News: ट्रांजिट रिमांड कराकर प्रयागराज से नालासुपार महाराष्ट्र लेकर गाजीपुर-बांद्रा ट्रेन से लौट रही महाराष्ट्र पुलिस के तीन आरोपी गाजीपुर-बांद्रा ट्रेन से कूदकर पुलिस हिरासत से फरार हो गए थे। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि अन्य दो अभी भी फरार हैं।

विज्ञापन
One accused who escaped from police custody arrested, two are absconding will be arrested soon
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में इकदिल रेलवे स्टेशन के पास से चलती ट्रेन से तीन जालसाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। तीनों को महाराष्ट्र पुलिस अभिरक्षा में ले जाया जा रहा था। इनमें से इटावा राजकीय रेलवे पुलिस ने 24 घंटे बाद एक आरोपी को इकदिल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। इटावा राजकीय रेलवे पुलिस आरोपी को कोर्ट में रिमांड के लिए ले गए है। अभी भी दो जालसाज आरोपी फरार है। प्रतापगढ़ से बांद्रा ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों को गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से ले जा रहे थे।

विज्ञापन

बता दें बीते सोमवार को सुबह छह बजे गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से महाराष्ट्र के बांद्रा नालासुपारा थाना पुलिस के चार पुलिसकर्मी फरार आरोपी अनीस निवासी रामापुर थाना पूतनपुर तहसील गौरीगंज, प्रतापगढ़, रेहान फारूकी निवासी रजनपुर थाना कुंडा जिला प्रतापगढ़, कलीम अहमद निवासी खानशाहपूरा सिंगरौर, मंसूराबाद को ले जाया जा रहा था।  तभी वह चलती ट्रेन से इकदिल रेलवे स्टेशन के पास से ट्रेन से कूदकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन

इटावा राजकीय रेलवे पुलिस ने एक आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दो आरोपी अभी भी फरार है। राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी शैलेश निगम ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े छह बजे इकदिल रेलवे स्टेशन से अनीस को गिरफ्तार कर लिया है। दो लोग अभी भी फरार है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। पकड़े गए आरोपी को बांद्रा पुलिस को सौंपकर उसे जल सुबह गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed