फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One accused arrested for attacking Dial 112 team in Hardoi, five still absconding

Hardoi News: डायल 112 की टीम पर हमले का मामला, छह दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार, पांच अभी भी फरार

Wed, 17 Aug 2022 05:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 17 Aug 2022 05:19 PM IST
सार

अरवल थाना क्षेत्र में डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। बता दें कि मोर्चा रामनगर गांव में छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। 

विज्ञापन
One accused arrested for attacking Dial 112 team in Hardoi, five still absconding
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में हरपालपुर के अरवल थाना क्षेत्र के मोर्चा रामनगर गांव में गुरुवार की रात एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इसमें चालक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

विज्ञापन

इस घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस छह दिन बाद गिरफ्तार कर पाई है। वहीं, अन्य पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। अरवल थाना क्षेत्र के मोर्चा रामनगर गांव में एक विवाद की सूचना पर गुरुवार की रात पहुंची डायल 112 पुलिस टीम के कांस्टेबल चालक विमल बाबू, होमगार्ड रामवीर, पीआरडी जवान धर्मपाल को आरोपियों ने घेरकर लाठी-डंडों से हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

विज्ञापन

इस मामले में थाने के एसआई धारा सिंह की तहरीर पर मोर्चा रामनगर गांव के महेंद्र, राकेश, अवधेश, सुभाष, पंकज व अंकित पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अरवल पुलिस के एक उपनिरीक्षक और 4 कांस्टेबलों की टीम गठित की गई थी।

हालांकि छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार कर पाई। है  पांच आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। अरवल थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि बुधवार को बदनापुर तिराहे से आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला
मोर्चा रामनगर गांव निवासी एक ग्रामीण ने बीते गुरुवार की रात डायल 112 पुलिस को एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की सूचना दी। थाना अरवल में पीआरवी 2761 ड्यूटी पर तैनात सिपाही विमल बाबू, होमगार्ड रामवीर, पीआरडी जवान धर्मपाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed