{"_id":"61ce0fc835a57d13e6672eb0","slug":"on-the-letter-of-the-mla-a-proposal-was-sought-to-make-baraur-a-nagar-panchayat-pukhrayan-news-knp672651467","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के पत्र पर बरौर को नगर पंचायत बनाने का मांगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के पत्र पर बरौर को नगर पंचायत बनाने का मांगा प्रस्ताव
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर की ग्राम पंचायत बरौर को नगर पंचायत बनाने की मांग करते हुए विधायक ने नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के मंत्री को पत्र भेजा था। इस पर विभागीय मंत्री ने जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विधायक विनोद कटियार ने बताया कि भोगनीपुर तहसील में ग्रामीण क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बरौर है। यहां थाना, बाजार, बैंक शाखाएं, कॉलेज आदि हैं। आबादी और क्षेत्रफल में मानक पूरा होने के चलते शासन को पत्र भेजकर बरौर को नगरपंचायत बनाने की मांग की थी।
इस पर नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के मंत्री आशुतोष टंडन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। इसमें जिलाधिकारी से नगर पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन
इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विधायक ने कहा कि इससे कस्बे के साथ क्षेत्र का विकास भी होगा। क्षेत्र निवासी रवि द्विवेदी, राजेश कुमार, दीपक, हरिशचंद्र उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने इसकी सराहना की।