{"_id":"5f8c0462b1c65b06bd26dc25","slug":"on-demanding-money-for-home-expenses-husband-beaten-wife-then-put-kerosene-on-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: घर खर्च के लिए पति से रुपये मांगने पर पत्नी को पहले पीटा, फिर मिट्टी का तेल डालकर लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: घर खर्च के लिए पति से रुपये मांगने पर पत्नी को पहले पीटा, फिर मिट्टी का तेल डालकर लगा दी आग
Sun, 18 Oct 2020 02:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 18 Oct 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पीड़िता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले में गुरसहायगंज के मुरादगंज गांव में शनिवार रात घर खर्च मांगने पर नशेड़ी पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। सूचना पर पहुंची मां ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मुरादगंज गांव निवासी जाकिर (30) डीसीएम चालक है। शनिवार रात करीब 10 बजे वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। पत्नी चांदनी ने घर खर्च के साथ मकान में काम कर रहे मजदूरों को देने के लिए पैसे मांगे।
इसी पर दंपति में कहासुनी होने लगी। इस पर जाकिर ने चांदनी की पिटाई की फिर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। इसके बाद घर से भाग गया। किसी तरह आग बुझाकर चांदनी ने मां को फोन किया।
विज्ञापन
थोड़ी देर में मां पहुंची और चांदनी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।