{"_id":"60649c3d8ebc3ec4840c6f30","slug":"old-woman-committed-suicide-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: वृद्धा ने फांसी लगाकर दी जान, दो माह पूर्व बहू की मौत पर मायके वालों ने बनाया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: वृद्धा ने फांसी लगाकर दी जान, दो माह पूर्व बहू की मौत पर मायके वालों ने बनाया था आरोपी
Wed, 31 Mar 2021 09:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 31 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले के महेवा में वृद्धा ने घर के अंदर फंदे से झूलकर जान दे दी। मृतका बहू की हत्या में आरोपी थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया निवासी धन सिंह की पत्नी मुन्नी देवी (65) ने बुधवार की सुबह घर के कमरे में फांसी लगा ली।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को परिजनों ने बताया कि मुन्नी देवी का बेटा सुशील चौधरी झींझक कानपुर देहात में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। उसकी पत्नी वंदना (30) ने बीती 19 फरवरी को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी।
इस पर वंदना के पिता शिवशंकर निवासी चुर्खी उरई ने पति सुशील, सास मुन्नी देवी, भांजी मंदाकिनी, जेठ संतोष चौधरी पर दहेज की मांग का आरोप लगाकर पुत्री का उत्पीड़न किए जाने व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसी को लेकर मुन्नी देवी मानसिक रुप से परेशान थी। और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि वृद्धा ने तनाव में फांसी लगाई हो, अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।