{"_id":"59f965294f1c1b78548ba32c","slug":"old-man-found-died-on-bank-of-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी तो लौट आए लेकिन पिता नहीं लौटा, मामले की गुत्थी में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी तो लौट आए लेकिन पिता नहीं लौटा, मामले की गुत्थी में उलझी पुलिस
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवेशी चराने गए अधेड़ किसान का शव एक दिन बाद बांध में मिला। शव में आंख पेट हाथ व पैर के पास घाव के निशान हैं, लेकिन पुलिस इसे मछलियों के काटने के निशान बता रही है।
विज्ञापन
मवेशी चराने गए अधेड़ किसान का शव एक दिन बाद बांध में मिला। शव में आंख पेट हाथ व पैर के पास घाव के निशान हैं। परिजनों ने धारदार हथियार से हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की बात से इनकार कर रही है। उसके मुताबिक घाव हथियार से नहीं बल्कि मछलियों के काटने के हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के कोटराखांभा भलुआ का डेरा निवासी शिवभान पाल(56) पुत्र माताबदल के पास लगभग आधा सैकड़ा से अधिक भैंस व गाय हैं। जिन्हें वह प्रतिदिन जंगल की ओर चराने ले जाता है। सोमवार को भी वह मवेशी लेकर जंगल गया था। उसके पुत्र मिश्रीलाल व नानबाबू ने बताया कि देर शाम को मवेशी तो सभी लौट आए लेकिन पिता नहीं लौटे। रात भर इधर उधर उन्हें ढूंढा गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह परिजन जंगल की ओर ढ़ूंढने निकले तो गांव लोगों ने बताया कि बांध पर एक शव पड़ा है। शव निकाला गया तो उनके पिता का था। बेटों ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन