{"_id":"5f5e7b088ebc3e56b36d9313","slug":"old-man-dies-in-bheetargaon-five-in-ghatampur-and-one-infected-in-patara-kanpur-news-knp58248694","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीतरगांव में वृद्ध की मौत, घाटमपुर में पांच व पतारा में एक संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीतरगांव में वृद्ध की मौत, घाटमपुर में पांच व पतारा में एक संक्रमित
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे में शनिवार देर रात कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध एक सितंबर को एंटीजन जांच में पाजिटिव आया था और तबसे होम आइसोलेट था। रविवार को घाटमपुर में एक होमगार्ड समेत पांच और पतारा में एक संक्रमित मिला।
भीतरगांव चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय मौर्या ने बताया कि पहली सितंबर को कस्बा निवासी रामआसरे (68) की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब से रामआसरे घर में आइसोलेट थे। शनिवार देर रात परिजनों से उन्होंने सांस फूलने की शिकायत की, जब तक परिजन डाक्टरों को सूचित करते तब तक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस से शव ले जाकर कोविड-19 गाइड लाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया। सीएचसी के डॉ. टीएन गंगवार ने बताया कि भीतरगांव स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को कुल 52 जांचें की गईं, जिसमें सभी निगेटिव पाये गये हैं।
घाटमपुर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ कैलाश चंद्र ने बताया कि रविवार को 157 जांचों में घाटमपुर कोतवाली का एक होमगार्ड समेत पांच संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में अशोक नगर दक्षिणी, आछी मोहाल उत्तरी, कोटरा का एक-एक, कोतवाली का होमगार्ड व 108 एंबुलेंस का चालक है। उधर, रविवार को पतारा विकासखंड क्षेत्र के रायपुर गांव के परिषदीय विद्यालय में स्वास्थ्य टीम प्रभारी एसके वर्मा, अरविंद राजपूत, प्यारेलाल, मुन्नालाल, सोनू सविता, भानुप्रताप सिंह आदि ने कैंप लगाकर 80 लोगों की जांच की। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक पतारा डॉ. नीरज सिंह सचान ने बताया कि जांच रिपोर्ट में एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।