फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Old man died after falling into the pond, accident happened due to loss of balance, body sent for post mortem

Hamirpur: तालाब में गिरने से वृद्ध की मौत, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 26 Aug 2023 12:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 26 Aug 2023 12:56 PM IST
सार

Hamirpur News: कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Old man died after falling into the pond, accident happened due to loss of balance, body sent for post mortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तालाब किनारे बाथरूम कर रहे वृद्ध का संतुलन बिगड़ जाने से तालाब में डूब गया। इससे उनकी मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी संतोष कुमार राजपूत ने बताया कि उनका मकान तालाब किनारे है।

विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम उनके पिता रामपाल राजपूत (73) तालाब किनारे बाथरूम कर रहे थे। तभी उनके शरीर का संतुलन बिगड़ गया। इससे पिता तालाब में गिरने से डूब गए, जब तक बाहर निकाला उनकी मौत हो गई थी। रामपाल के नाम दो एकड़ जमीन थी।
विज्ञापन

इसमें अपने पुत्रों संतोष कुमार राजपूत और अनिल कुमार के साथ खेती में हाथ बटाते थे। वृद्ध की मौत पर पत्नी यशोदारानी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed