फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Old man committed suicide in kannauj

कन्नौज: आत्महत्या की शंका पर कोतवाली लाई पुलिस, वृद्ध ने छूटने पर दे दी जान

Wed, 20 Jan 2021 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Jan 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Old man committed suicide in kannauj
घटना स्थल पर पूछताछ करते उप निरीक्षक सुरेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में पत्नी और बेटे से विवाद के बाद वृद्ध ने आत्महत्या की धमकी दी। शिकायत पर 112 डायल की टीम वृद्ध को बेटे के साथ कोतवाली ले आई। यहां पूछताछ के बाद बेटे और पिता में समझौता कराकर घर भेज दिया गया। कुछ घंटे बाद वृद्ध ने घर के पीछे खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के सफदरगंज नई बस्ती निवासी किसान शंभूदयाल(62) के चार बेटे हैं। शंभूदयाल का बेटों और पत्नी से अक्सर विवाद होता था। उन्होंने पत्नी के नाम मकान और कुछ जमीन कर दी थी। इसके बाद भी परिवार में विवाद रहता था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 11 बजे शंभूदयाल का बेटे कमलेश, राम सागर, राजू और पत्नी से विवाद हो गया। इस दौरान शंभूदयाल ने आत्महत्या करने की धमकी दी। बेटे ने इसकी शिकायत 112 डायल पुलिस से की। पुलिस शंभूदयाल और बेटे रामसागर को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यहां  बेटे और पिता ने समझौता कर लिया। इसके बाद दोनों एक साथ घर चले गए। दोपहर बाद लगभग चार बजे घर के पीछे खेत में पेड़ की डाल में गमछा डालकर शंभूदयाल ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने शव को कब्जे में ले लिया।


कोतवाल विकास राय ने बताया कि मृतक की जेब से दो पन्ने का कागज मिला है। इसमें हिसाब-किताब जैसा कुछ लिखा हुआ है। इसका घटना से संबंध है या नहीं, इसकी छानबीन की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होनी है। वहीं बेटे राजू ने बताया कि पिता शराब पीकर विवाद करते थे। शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed