Farrukhabad Murder: वृद्ध किसान की धारदार हथियार से हत्या, आंगन में चारपाई पर पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Farrukhabad Crime: अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौत की जानकारी पर पत्नी फूलश्री भी रोते बिलखते पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से हमला कर बीती रात किसान की हत्या कर दी गई। किसान का शव घर के आंगन में चारपाई पर मिला। मंगलवार सुबह उठी पुत्री ने शव देखा, तो चीखने-चिल्लाने लगी। सूचना पर थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ने पहुंचकर पुत्री से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक और एएसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। थाना क्षेत्र के मीठापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (48) सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से छोले लाने की बात कहकर घर से निकला था।
घर पर पुत्री रवीना (16) पर अकेली थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे रवीना सोकर उठी और कमरे से बाहर निकली, तो धर्मेंद्र चारपाई पर चादर ओढ़े पड़े थे। जब रवीना ने पिता को उठाने को चादर हटाया, तो वह मृत अवस्था में पड़े थे। उनके चेहरे व सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।
शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू
इस पर पुत्री चीखने चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने पहुंचकर पुत्री रवीना से पूछताछ की। रवीना ने बताया कि पिता सोमवार रात आठ बजे घर आए थे।
बेटी बोली- घर कब आए..हत्या कैसे हुई और कुछ नहीं पता
कुछ देर बाद वह गांव से सामान लाने की बात कहकर निकल गए। वह घर कब आए और उनकी हत्या कैसे हुई उसे कुछ नहीं पता। धर्मेंद्र की पत्नी फूलश्री पांच दिन पूर्व घर से बिना बताए चली गई थी। पुत्र पुष्पेंद्र हरियाणा प्रांत के पानीपत में नौकरी करता है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मौत की जानकारी पर पत्नी फूलश्री भी रोते बिलखते पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद करीब 10.30 बजे पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा किया।
सिर में धारदार हथियार लगने के हैं निशान
एसपी ने बताया कि सिर में धारदार हथियार लगने के निशान लग रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मौत का कारण पता लगाने को पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में परिजनों ने कुछ भी जानकारी देने में असमर्थता जताई है। उन्हें नहीं पता, किसने और क्यों हत्या की गई है।