फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   officers were opposition to gst

जीएसटी के विरोध में उतरे अधिकारी, ठप रहा कामकाज

Mon, 17 Oct 2016 11:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
officers were opposition to gst
डेमो
महोबा के डिप्टी कमिश्नर आरपी त्रिपाठी ने कहा कि जीएसटी लागू करने के लिए जीएसटी काउंसिल वाणिज्य कर अधिकारियों के कर निर्धारण अधिकार क्षेत्र को सीमित कर रही है, जिसे अधिकारी बर्दाश्त नहीं करेंगें। अधिकारों में कटौती होने पर पूरे प्रदेश में इसके विरोध स्वरूप तालाबंदी करा दी जाएगी। जीएसटी में अधिकार बढ़ाने के बजाय कम करने की केंद्र की मंशा पूरी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

 

डिप्टी कमिश्नर सोमवार को वाणिज्यकर कार्यालय में आयोजित जीएसटी के विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल की नई व्यवस्था के खिलाफ सभी राज्यों के वाणिज्यकर अधिकारी लामबंद हो गए हैं। प्रदेश के वाणिज्यकर विभाग के 90 प्रतिशत के ज्यादा अधिकारी जीएसटी की नई व्यवस्था के खिलाफ हैं।

विज्ञापन

 

असिस्टेंट कमिशभनर वाणिज्यकर अरविंद्र कुमार पांडेय का कहना था कि जीएसटी के तहत आने वाले कारोबार में जैसे राज्य केंद्र को अनुमति देगा। वैसे ही सेंट्रल जीएसटी एवं इंटर स्टेट जीएसटी के मामले में भी राज्यों को कर निर्धारण की अनुमति प्रदान की जाए। सेवा एवं वस्तु को अलग अलग बटवारा जीएसटी की मूल भावना के विपरीत है इसे दुरुस्त किया जाए। आज जिले के वाणिज्यकर कार्यालय में रोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed