फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   OFC made blood penetation resistance testing device

ओएफसी ने बनाई ब्लड पेनिटेशन रेजिस्टेंस टेस्टिंग डिवाइस, डॉक्टर्स की कोवराल ड्रेस के कपड़े को जांचेगी

Sat, 11 Apr 2020 08:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Apr 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
OFC made   blood penetation resistance testing device
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

 कोरोना की जंग में डटे डॉक्टरों और उनके स्टाफ  की सुरक्षा के लिए आयुध निर्माणी कानपुर ओएफसी ने एक खास मेडिकल मशीन ब्लड पेनिटेशन रेजिस्टेंस टेस्टिंग डिवाइस तैयार की है। इसकी मदद से डॉक्टरों द्वारा पहने जाने वाले व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण 'कोवराल' में इस्तेमाल में आने वाले कपड़े का परीक्षण किया जा सकेगा। आयुध निर्माणी बोर्ड के निर्देश पर 8 घंटे में इस डिवाइस को तैयार करके आयुध उपस्कर निर्माणी ओईएफ  के अलावा आयुध निर्माणी शाहजहांपुर, हजरतपुर और मुरादनगर भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


आयुध निर्माणी बोर्ड ने क्लोथिंग ग्रुप की निर्माणियों को डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ  द्वारा पहनी जाने वाली एक खास ड्रेस कोवराल बनाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इस ड्रेस को तैयार करने में एक विशेष प्रकार के कपड़े की आवश्यकता होती है। इस कपड़े के परीक्षण के लिए देश में सिर्फ कोयंबटूर और डीआईडीई ग्वालियर में ही टेस्टिंग लैब हैं। जिससे ड्रेस बनाने में इस्तेमाल आने वाले कपड़े के परीक्षण के लिए काफी समय लगता है । 
विज्ञापन


निर्माणी के मीडिया प्रभारी विनय अवस्थी ने बताया कि ब्लड पेनिटेशन रेजिस्टेंस टेस्टिंग डिवाइस को निर्माणी में ही डिजाइन किया गया है। इसके प्रोटोटाइप बनाकर 31 मार्च को ओईएफ  को दे दिया गया है। शहर में ओईएफ  कोवरॉल बना रही है। इसके अलावा पांच अन्य डिवाइस अन्य निर्माणियों को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवाइस बनवाने में महाप्रबंधक एएन श्रीवास्तव, अपर महाप्रबंधक संदीप कन्हाई, कार्य प्रबंधक अमित सिंह, शशि पाल, कनिष्ठ कार्य प्रबंधक आरके वशिष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह डिवाइस एएसटीएमएफ 1670-03 और आइएसओ 16603-2004 के मानकों के अनुरूप है। इसके अलावा एनएबीएल प्रत्यायन एकाडिशन प्रमाण पत्र के लिए भी आवेदन किया गया है। ताकि निर्माणी के गुणवत्ता नियंत्रण लैब में ही इसका परीक्षण किया जा सके।


इस तरह काम करेगी यह डिवाइस
कानपुर। कोवरॉल बनाते समय जो कपड़ा इस्तेमाल में लाया जाएगा। उसे इस डिवाइस के माध्यम से अलग-अलग दाब पर इसकी क्षमता का आकलन होगा। इस दौरान यह देखा जाएगा कि किसी भी प्रकार के खून के धब्बे या वायरस आदि डॉक्टर या पैरामेडिकल स्टाफ  की स्किन तक पहुंचने से रोकने में यह सफल है या नहीं। ऐसा होने के बाद ही कोवरॉल तैयार करने वाले कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed