फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   oad accident in Chitrakoot: Tractor-trolley overturned in Bagdara valley, two dead, 45 injured

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा: बगदरा घाटी में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत, 45 घायल

Wed, 17 Jul 2024 07:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Jul 2024 07:21 PM IST
सार

भीषण सड़क हादसा हुआ। बगदरा घाटी में ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। हादसे में ट्राॅली में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
oad accident in Chitrakoot: Tractor-trolley overturned in Bagdara valley, two dead, 45 injured
चित्रकूट में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नया गांव चित्रकूट थाना क्षेत्र की बगदरा घाटी में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राॅली समेत पलट गया। ट्राॅली में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हो गए। बुधवार को बिरसिंहपुर के बड़खेर गांव से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर मुंडन संस्कार कराने के लिए चित्रकूट आ रहे थे। सतना-चित्रकूट रोड पर बगदरा घाटी में चित्रकूट मोड़ पर अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


इस पर बेकाबू होकर ट्रैक्टर पलट गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 47 श्रद्धालु घायल हो गए। इस हादसे में बड़खेर निवासी रानी सेनापति (10) और राजू सेन (32) की मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया। सतना डीएम अनुराग वर्मा व पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता व कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने अस्पताल पहुंचकर घायलोंं का हाल जाना। डॉक्टरों से उचित इलाज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


घायलों में बड़खेर निवासी पूनम शुक्ला (25) रानू मिश्रा (19), सीमा शुक्ला (30) रश्मी द्विवेदी, (44), आकांक्षी द्विवेदी (16), शांति भूषण शर्मा (45) शिवबली सेन (34) बब्बू सेन (25) संग्राम सिंह, (30) सीमा शुक्ला (22), आंचल शर्मा (16) मनीषा त्रिपाठी (43), प्रभा देवी (45), आरती यादव (25), सागर यादव (30), गीता शुक्ला (20), राधिका शुक्ला (22),अभी शर्मा (26),आचल शर्मा, नवीन शुक्ला (17) रूपल शर्मा (15) अंजली शर्मा (25), रानी द्विवेदी (21) हैं। इसके अलावा पगार खुर्द निवासी सीमा (23), सार्थक शुक्ला,पल्लवी शुक्ला (34) उत्कर्ष शुक्ला (25) सुनीक्षा शुक्ला (25), पगार खुर्द निवासी सुनील शुक्ला(41),सुमित शुक्ला (10), जैतवारा निवासी रूपल शर्मा (15) अंजली शर्मा (25) घायल हैं। 11 अन्य लोगमामूली रूप से घायल थे, जो मौके से गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed