फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nursing student's body found hanging from a tree under suspicious circumstances, report of murder

Kanpur News: संदिग्ध हालातों में पेड़ पर लटकता मिला नर्सिंग छात्र का शव, हत्या की रिपोर्ट

Sat, 30 Mar 2024 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 30 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nursing student's body found hanging from a tree under suspicious circumstances, report of murder
डेरापुर। थाना क्षेत्र के अगवासी में शुक्रवार की सुबह आम के पेड़ पर लटकता युवक का शव मिला। पिता ने गांव के ही चार नामजद व एक अज्ञात पर आपसी विवाद को लेकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद घटना स्थल से शव उठने दिया।
विज्ञापन

अगवासी निवासी सत्येंद्र कटियार उर्फ सोनू (24) पुत्र प्रेम शंकर अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ कानपुर में रह कर जीएनएम (नर्सिंग ) का कोर्स कर रहा था। होली के चलते वह घर आया था। शुक्रवार सुबह खेतों पर गए किसानों ने उसका शव खेत से 300 मीटर की दूरी पर गांव के राजू तिवारी के खेत में खड़े आम के पेड़ पर लटकते देखा। अनहोनी की जानकारी पर रोते बिलखते मौके पर पहुंचे पिता प्रेमशंकर ने पुलिस को बताया कि गांव के रामकेश, सत्य बाबू व संतोष बेटे से रंजिश मानते थे। इसको लेकर गुरुवार रात को आरोपियों ने बेटे के साथ मारपीट की। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने के बाद बेटा खेत पर पानी लगाने के लिए चला गया। आरोप लगाया कि गांव के कर्तव्य बाबू ने उक्त तीनों व एक अज्ञात युवक के साथ मिलकर बेटे के हत्या की साजिश रची। देर रात को आरोपियों ने बेटे की हत्या कर शव कुछ दूरी पर चद्दर से आम के पेड़ पर लटका दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अनिल कुमार ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों के शव न उठाने देने की जानकारी पर पहुंचे सीओ शिव ठाकुर ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर रामकेश, सत्यबाबू, संतोष, कर्तव्य बाबू समेत एक अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed