फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nursing student misdeed Victim said staff on leave police station incharge and officers saved political issue

इश्तियाक का गंदा खेल: स्टाफ की छुट्टी का फायदा उठा लगाई नाइट ड्यूटी, फिर नर्सिंग छात्रा को बनाया हवस का शिकार

Tue, 05 Nov 2024 05:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Nov 2024 05:13 AM IST
सार

Kanpur News: पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह दो माह पहले ही अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग करने आई थी। दीपावली के चलते ज्यादातर स्टाफ छुट्टी पर था। इसका फायदा उठाकर इश्तियाक ने उसकी नाइट ड्यूटी लगाई। इसके बाद उसे स्टाफ रूम में अकेला पाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Nursing student misdeed Victim said staff on leave police station incharge and officers saved political issue
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर शहर के एक निजी अस्पताल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए बहुचर्चित रेप केस की पुनरावृत्ति हो गई। कल्याणपुर स्थित निजी अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही एक नर्सिंग छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। शोर मचाने या विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन

जहन में आरजी कर रेप केस की कहानी लिए डरी सहमी छात्रा ने मौत के डर से विरोध तो नहीं किया, लेकिन घटना के बाद वह सुबह शिकायत करने सीधे कल्याणपुर थाने पहुंच गई। हालांकि पुलिस को उसकी शिकायत पर केस दर्ज करने और आरोपी को गिरफ्तार करने में करीब 12 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया।

विज्ञापन

देर रात पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा का मेडिकल कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सचेंडी थानाक्षेत्र की 22 वर्षीय युवती एक नर्सिंग कॉलेज में जेएनएम सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। पिछले कुछ दिनों से वह नेपाली मंदिर के पास स्थित एक निजी अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही थी। छात्रा ने बताया कि रविवार रात उसकी नाइट शिफ्ट थी।

जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया
सुबह चार बजे झपकी आने पर वह अस्पताल के रेस्ट रूम में लेट गई। आरोप है कि इसी बीच शिवराजपुर के सकरेज निवासी अस्पताल संचालक इम्तियाज उर्फ सीटू दबे पांव रेस्ट रूम में दाखिल हुआ और दरवाजा बंद कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

छात्रा का मेडिकल कराया
सोमवार सुबह जब अन्य स्टाफ अस्पताल पहुंचा, तो युवती ने साथ में काम करने वाली नर्स को जानकारी दी। इसके बाद कल्याणपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने की बजाय उसकी तहरीर लेकर चलता कर दिया। देर शाम आला अधिकारियों को जब मामले की भनक लगी।या।

आरोपी संचालक को किया गिरफ्तार
आनन फानन उन्होंने छात्रा का मेडिकल कराने के साथ ही केस दर्ज कर आरोपी अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पर समझौता कराने के दबाव बनाने का आरोप
पीड़ित युवती का आरोप है कि पुलिस ने पहले समझौता कराने के लिए दबाव बनाया। हालांकि की सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी वायरल होने और मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

दिवाली के चलते छुट्टी पर था ज्यादातर स्टाफ
पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह दो माह पहले ही अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग करने आई थी। दीपावली के चलते ज्यादातर स्टाफ छुट्टी पर था। इसका फायदा उठाकर इश्तियाक ने उसकी नाइट ड्यूटी लगाई। इसके बाद उसे स्टाफ रूम में अकेला पाकर दुष्कर्म किया।

थानेदार एक केस बचाता रहा, अफसरों ने बचाया सियासी मुद्दा
कानपुर शहर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव चल रहा है। भाजपा और सपा दोनों ही इसे अस्मिता की लड़ाई मानकर चुनाव मैदान में है। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर किसी भी तरह के सवाल उठाने के लिए मुद्दे तलाश रहे हैं। ऐसे में रेप का यह मामला बड़ा मुद्दा बन सकता था। कारण, मामले में आरोपी और पीड़िता अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी करा मामले को संभाला
साथ ही, बंगाल में हुए आरजी कर रेप केस की वजह से देशभर में हुए विरोध प्रदर्शन और सुप्रीम कोर्ट तक मामला उछल चुका है। ऐसे में कल्याणपुर थाना प्रभारी के केस दर्ज करने में टालमटोल करना इस घटना को भी सियासी रूप दे सकता था। हालांकि जब सोशल मीडिया के जरिये अधिकारियों को मामले की भनक लगी, तो उन्होंने आनन-फानन केस दर्ज करा आरोपी की गिरफ्तारी करा मामले को संभाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed