{"_id":"5f63af44f71a6b6c6717fdc8","slug":"nsa-action-against-the-accused-of-misdeed-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई, तीन वर्षीय मासूस के साथ हुई थी दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई, तीन वर्षीय मासूस के साथ हुई थी दरिंदगी
Fri, 18 Sep 2020 12:25 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में एसपी अनुराग वत्स के निर्देश पर गुरुवार को सांडी पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की है। सांडी थाना क्षेत्र के अमलौखा निवासी ईश्वर दयाल उर्फ ईशू पुत्र श्रीकृष्ण ने विगत 28 जुलाई को (3) वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया था।
स्थानीय पुलिस ने घटना में गंभीरता बरतते हुए बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी जान बचाई थी। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सों की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस ने उसी रात मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं इस सनसनी खेज वारदात से क्षेत्र में भय व्याप्त था। वहीं नवागांतुक एसपी अनुराग वत्स ने मामले को संज्ञान में लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन
एसपी ने जघन्य अपराध करने वालों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया। इसी कड़ी में एसपी ने दुष्कर्म के आरोपी ईश्वर दयाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिस पर स्थानीय पुलिस ने जेल में सजा काट रहे आरोपी के खिलाफ गुरुवार को एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की कार्रवाई की है।