फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP leader beats shopkeeper with sticks waves sword and threatens to kill him police investigating

Kanpur: भाजपा नेता ने दुकानदार को डंडों से पीटा, तलवार लहरा दी जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 25 Feb 2025 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 01:15 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता ने साथियों संग मिलकर दुकानदार को बेरहमी से पीट दिया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
BJP leader beats shopkeeper with sticks waves sword and threatens to kill him police investigating
वीडियो ग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में रविवार को एक दुकानदार को गल्ला से रुपये निकालने का विरोध करने भारी पड़ गया। उसे एक भाजपा नेता ने साथियों संग डंडों से पीटा। दुकानदार को पीटने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं तलवार लहराने और गाली गलौज का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, भाजपा नेता का आरोप है कि दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी कार पर हमला किया और कार व भतीजे की बाइक में तोड़फोड़ कर दी। दोनों पक्षों की तरफ से कल्याणपुर थाने में तहरीर दी गई।  पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सराय चौराहा निवासी अमित राठौर घर के पास ही फूड स्टॉल चलाते हैं। अमित का आरोप है कि रविवार रात 10:15 बजे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ दुकान पर आए और गल्ला खोलकर रुपये निकालने की कोशिश करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उस पर कांच की बोतले और सामान भी फेंका गया।  आरोपियों ने दुकान में घुसते ही पहले तोड़फोड़ भी की। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं, आवास विकास नंबर तीन निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने भी थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

दोनों पक्षों की तरफ से दी गई तहरीर
उनके मुताबिक रविवार को वह बहन की शादी में जाने के लिए निकले थे। सराय चौराहा पर चौरसिया पान भंडार पर उन्होंने गाड़ी खड़ी की। तभी अमित राठौर अपने साथियों के साथ आ गया और गालियां देते हुए कहा कि बहुत बड़ा नेता बनता है तुझे देख लूंगा। उसके बाद अमित ने अपने साथियों के साथ कार पर पथराव कर दिया। उनके भतीजे की बाइक में भी तोड़फोड़ की। तलवार निकालकर हमला करने किया। घटना में उनके भतीजे को चोट आ गई। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिल गई है। एफआईआर दर्ज कर जांच की जा जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed