{"_id":"8ad7c8b6e57adcbc50db9b270e7674ea","slug":"now-cars-will-be-parked-in-the-new-parking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नई पार्किंग में खड़ीं होंगी कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नई पार्किंग में खड़ीं होंगी कारें
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन मार्केट में रविवार को पार्किंग के पहले चरण का कार्य पूरा हो गया। 11 जनवरी से पार्किंग में एक साथ 20 कारें खड़ी हो सकेंगी। उधर, जिला प्रशासन और केडीए की संयुक्त टीम के सर्वे में मुर्गा मार्केट से लेकर रामलीला मैदान तक 315 दुकानदारों को सूचीबद्ध किया गया है।
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल नवीन मार्केट का सुंदरीकरण केडीए 20 करोड़ रुपये से करा रहा है। केडीए अभियंत्रण विभाग के अनुसार सोमवार से नई पार्किंग में कारें खड़ी हो सकेंगी। अब सोमदत्त प्लाजा की तरफ दुकानों के आगे पार्किंग बनवाई जाएगी।
उधर, मुर्गा मार्केट स्थल पर मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण से पहले एसीएम के नेतृत्व में गठित टीम ने मुर्गा मार्केट, फल एवं सब्जी मंडी और परेड मैदान में नियमित से लेकर साप्ताहिक दुकानों का सर्वे किया। टीम के एक अफसर ने बताया कि 315 दुकानदारों को सूचीबद्ध किया गया है। इसकी जानकारी डीएम कौशलराज शर्मा को दे दी गई है।