{"_id":"58ca1c654f1c1b4f7d32a8d7","slug":"now-56-thousand-debit-from-farmers-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसान के खाते से 56 हजार निकले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसान के खाते से 56 हजार निकले
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:58 PM IST
सार
- घाटमपुर में पीएनबी रेउना शाखा में ऑनलाइन ठगी का चौथा मामला
- इससे पहले तीन खातों से 7.27 लाख रुपये हुए ट्रांसफर
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिम बंद कराकर बैंक खातों से ऑनलाइन रुपये हड़पने वाले साइबर ठगों ने घाटमपुर में पंजाब नेशनल बैंक रेउना शाखा के एक और खाताधारक किसान को निशाना बनाया। ठगों ने किसान के खाते से 56 हजार 15 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। मामले की शिकायत साइबर क्राइम शाखा में की गई है।
बता दें इससे पहले इसी बैंक शाखा के तीन अन्य खातों से 7.27 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो चुकी है। रेउना पुलिस चौकी क्षेत्र के बसौरा गांव निवासी भूतनाथ पुत्र बाबूसिंह किसान हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो और पत्नी सुनीता के नाम का एक खाता पीएनबी में है।
तीनों खातों में मैसेज अलर्ट के लिए एक ही मोबाइल नंबर दर्ज है। 13 मार्च को उनके चालू खाते से 56 हजार 15 रुपये पहले सुनीता के बचत खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इसके बाद पत्नी के खाते से ऑनलाइन (एनईएफटी) ट्रांसफर कर लिए गए।
विज्ञापन
घटना की रिपोर्ट कानपुर स्थित साइबर क्राइम सेल में दर्ज करवाई गई है। शाखा प्रबंधक राजेंद्र केशरवानी से शिकायत की। शाखा प्रबंधक ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से संबधित है। इधर, कोतवाली पुलिस भी साइबर क्राइम से जुड़ा मामला बताकर पल्ला झाड़ रही है।