फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notorious Badan Singh Baddo's absconding case: daroga Sacked a few hours before retiring

कुख्यात बदन सिंह बद्दो की फरारी का मामला: सेवानिवृत्त होने से चंद घंटे पहले दरोगा बर्खास्त

Fri, 31 Jul 2020 06:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 31 Jul 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Notorious Badan Singh Baddo's absconding case:  daroga Sacked a few hours before retiring
माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो
ढाई लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो के फर्रूखाबाद में पेशी से वापस आने के दौरान जनपद मेरठ से फरार होने के मामले में दरोगा को सेवानिवृत्त होने से चंद घंटे पहले एसपी ने बर्खास्त कर दिया। आईजी की नाराजगी के बाद यह कार्रवाई की गई। चालक व सिपाहियों पर कार्रवाई अभी लंबित है, जबकि तत्कालीन एएसपी जांच आख्या में सभी को दोषी ठहरा चुके हैं।
विज्ञापन


जनपद मेरठ के थाना टीपीनगर के मोहल्ला बेरापुर निवासी बदन सिंह बद्दो को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उसको गाजियाबाद जेल से फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल भेजा गया था। सेंट्रल जेल से 27 मार्च 2019 को दरोगा देशराज त्यागी, दीवान संतोष कुमार, सिपाही सुनील सिंह, ओमवीर सिंह, राजकुमार व चालक भूपेंद्र सिंह उसे जनपद गाजियाबाद की कोर्ट में पेशी पर ले गए थे।
विज्ञापन


 

Notorious Badan Singh Baddo's absconding case:  daroga Sacked a few hours before retiring
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
दरोगा ने बदन सिंह को ले जाने का रूट एटा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, होकर बताया था जबकि शाहजहांपुर, बरेली, हापुड़ के रास्ते से लेकर गए थे। गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के बाद बदन सिंह को पुलिसकर्मी मेरठ के एक होटल में लेकर पहुंचे और वहीं पर ठहरे।

होटल मालिक की मदद से बदन सिंह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। टीपीनगर थाने में दरोगा समेत सभी सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था और उन्हें जेल भेज दिया गया था। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

विभागीय जांच में तत्कालीन एएसपी त्रिभुवन सिंह ने दरोगा सहित सभी पुलिस कर्मियों को दोषी ठहराकर एसपी को 15 अप्रैल को आख्या भेज दी थी। दरोगा देशराज त्यागी शुक्रवार दोपहर 12 सेवानिवृत्त हो रहे थे। इससे चंद घंटे पहले आईजी की नाराजगी के बाद एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने दरोगा देशराज त्यागी को बर्खास्त कर दिया है। बदन सिंह बद्दो अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed