फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice to doctors for statement, holidays canceled

वार्ड ब्वाय के मामले में डाक्टरों के बयान के लिए नोटिस

Wed, 15 Dec 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Notice to doctors for statement, holidays canceled
कानपुर देहात। जिला अस्पताल की ओपीडी बंद कराकर हंगामा करने के मामले में अब डॉक्टरों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले की जांच एएसपी कर रहे हैं। उन्होंने बयान दर्ज कराने के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टरों को नोटिस भेजा है। इससे डॉक्टरों की छुट्टी निरस्त कर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन

नौ दिसंबर को जिला अस्पताल में ओपीडी बंद कराकर हंगामा वाले वार्ड ब्वाय रजनीश शुक्ला पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से वह जेल में है। नौ दिसंबर को हंगामा के दौरान कोतवाल ने वार्ड ब्वाय के एक रिश्तेदार को पीटा था वह गोद में बच्चा लिए थे। ये वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना के दूसरे दिन 10 दिसंबर को जिला अस्पताल पहुंचे आईजी प्रशांत कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य लोगों से जानकारी ली थी। साथ ही उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच एएसपी घनश्याम चौरसिया को सौंपी थी। अब एएसपी ने जिला अस्पताल के दस डॉक्टरों को नोटिस जारी कर बयान देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सीएमएस वंदना सिंह ने डॉक्टरों की छुट्टी निरस्त कर जिले से कहीं बाहर जाने पर रोक लगा दी है। एक डॉक्टर को किसी कार्यक्रम में शामिल होने बिहार जाना था। उन्हें जाने से रोक दिया गया है। डॉक्टर को रेल टिकट कैंसिल करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed