फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice to 12 officers for not resolving complaints on Chief Minister helpline and IGRS portal in time

यूपी: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर आईं शिकायतों का समाधान समय से न करने पर 12 अफसरों को नोटिस

Tue, 10 May 2022 10:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 May 2022 10:19 PM IST
सार

शासन हर दिन आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की जांच कराने के लिए जिला प्रशासन को भेजता है। प्रशासन संबंधित विभाग को भेजकर आख्या मांगता है। इसी तरह की कुछ शिकायतों की जांच 30 अप्रैल तक पूरी की जानी थी। अधिकारियों ने जांच समय से पूरी नहीं की। मामले में 12 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Notice to 12 officers for not resolving complaints on Chief Minister helpline and IGRS portal in time
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर आईं शिकायतों का समाधान समय से न करने पर डीएम नेहा शर्मा ने विभिन्न विभागों के 12 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। इसके आधार पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, शासन हर दिन आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की जांच कराने के लिए जिला प्रशासन को भेजता है। प्रशासन संबंधित विभाग को भेजकर आख्या मांगता है। इसी तरह की कुछ शिकायतों की जांच 30 अप्रैल तक पूरी की जानी थी। अधिकारियों ने जांच समय से पूरी नहीं की। जबकि डीएम ने खुद दो बार समीक्षा बैठक कर जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिए थे। आगाह किया था कि इसमें देरी हुई तो जिले की रैंकिंग खराब होगी।
विज्ञापन



इनसे किया गया है जवाब तलब
बेसिक शिक्षा अधिकारी
जिला विद्यालय निरीक्षक
नोडल अधिकारी आईजीआरएस, केडीए
अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी
निदेशक, जेके कैंसर इंस्टीट्यूट
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उर्सला
अधिशासी अभियंता, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम
तहसीलदार नर्वल
सहायक आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता विभाग
खंड विकास अधिकारी भीतरगांव
नोडल अधिकारी आईजीआरएस, नगर निगम
खंड विकास अधिकारी बिधनू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed