{"_id":"5f32fd178ebc3eaad348b9f7","slug":"notice-akbarpur-news-knp576394125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातत्व विभाग ने ब्लाक प्रमुख को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातत्व विभाग ने ब्लाक प्रमुख को जारी किया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदलपुर। ब्लाक प्रमुख संदलपुर ने संदलशाह बाबा के बने मकबरे में क्षेत्र पंचायत निधि से मंच का जीर्णोंद्धार कराया है। इस पर लखनऊ पुरातत्व विभाग ने ब्लाक प्रमुख को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
संदलशाह बाबा के मकबरे पर हर साल मेला लगाता है। इस दौरान रामलीला, कब्बाली व अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। संदलशाह बाबा मकबरे में बना मंच जर्जर हो गया था। लोगों ने ब्लाक प्रमुख संदलपुर सत्यवती कटियार से मंच को बेहतर किए जाने की मांग की थी। इस पर ब्लाक प्रमुख ने चार लाख रुपये से मंच का जीर्णोंद्धार कराया है। पुरातत्व विभाग लखनऊ की ओर से ब्लाक प्रमुख को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुरातत्वविद ओपी सिंह ने बताया कि प्राचीन तालाब व संदलशाह बाबा का मकबरा पुरातत्व विभाग के अभिलेखों में दर्ज है। इस पर किसी तरह का नया निर्माण करना कानूनी अपराध है।
ब्लाक प्रमुख को नोटिस के माध्यम से मंच के नए निर्माण को अवैध मानते हुए हटाने के निर्देश दिए हैं। ब्लाक प्रमुख सत्यवती कटियार का कहना है कि संदलशाह बाबा के मकबरे पर पहले से ही धार्मिक कार्यक्रमों के लिए मंच बना था। क्षेत्र पंचायत निधि से मंच का निर्माण कराया था। पुरातत्व विभाग की नोटिस का जवाब दिया जाएगा।