फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   note ban effect program of vhp in kanpur

विहिप के कार्यक्रम पर भी नोट बंदी का साया

Sun, 27 Nov 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
note ban effect program of vhp in kanpur
डेमो
विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतन कार्यक्रम भी नोट बंदी का शिकार हो गया। कानपुर में यह कार्यक्रम वैसे तो 15 दिन के लिए था लेकिन परिषद के सदस्य अपने नोट बदलवाने में ही व्यस्त रहे। इस कार्यक्रम में विहिप सदस्य बनाती है। हर सदस्य के लिए 20 रुपये सदस्यता शुल्क भी लिया जाता है।
विज्ञापन


इस बार महानगर में यह लक्ष्य 50 हजार का है। अभी तक करीब 20 हजार सदस्य ही बन पाए हैं। देश भर में 51 लाख सदस्य बनाने की का लक्ष्य रखा गया है। महानगर में संगठन ने चार जिले बनाए हैं, इन सभी जिलों में सदस्य बनाने की 200 टोलियों का गठन किया गया है। हर टोली में तीन से चार सदस्य रखे गए हैं। अभी तक यह टोली प्रत्येक घर से एक या दो लोगों को हित चिंतक बनाती है।
विज्ञापन


नवंबर तक ही यह कार्यक्रम चलाने की तैयारी थी, लेकिन अब इसे दिसंबर तक चलाने की योजना बनाई जा रही है। आखिरी तारीख कौन से होगी अभी राष्ट्रीय इकाई से तय नहीं हो पाया है। संगठन के विभाग मंत्री दीनदयाल गौड़ ने बताया कि शुरू में जब नोट बंदी का आदेश जारी हुआ था तो इस कार्यक्रम पर भी थोड़ा असर पड़ा था। इसी तरह रेल हादसा होने की वजह से यह अभियान धीमा हो गया था। अब व्यवस्था ठीक होने से इसे फिर से तेज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed