फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Not only instructor to teach students in Amritpur Government Industrial Training Institute

बिन ‘द्रोण’के दक्ष हा रहे ‘एकलव्य’: नौ ट्रेडों के छात्रों को पढ़ाने के लिए अनुदेशक नहीं, जानिए क्या है मामला

Wed, 26 Oct 2022 04:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Oct 2022 04:02 PM IST
सार

प्रदेश और केंद्र की सरकार कौशल विकास योजना संसाधनों के अभाव से जूझ रही है। दरअसल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अमृतपुर में शिक्षकों की भारी कमी है। बता दें कि आईटीआई के प्रत्येक ट्रेड में दो की तैनाती अनिवार्य है, जबकि आईटीआई में कर्मियों की भारी कमी है।

विज्ञापन
Not only instructor to teach students in Amritpur Government Industrial Training Institute
आईटीआई (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले मे अमृतपुर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की नौ ट्रेडों में पंजीकृत 428 छात्रों को पढ़ाने के लिए कोई अनुदेशक नहीं है। उन्हें दक्ष करने की जिम्मेदारी दूसरी ट्रेड के तीन अनुदेशकों के जिम्मे है। ऐसे में छात्र अपनी विधा में कितने दक्ष हो पाएंगे, यह सवाल जिम्मेदारों के सामने है।

विज्ञापन

प्रदेश व केंद्र की सरकार कौशल विकास पर पूरा जोर दे रही है। युवाओं में कौशल होगा तो उनके लिए रोजगार की कमी नहीं होगी। पर जिस संस्था पर यह जिम्मेदारी है, वह संसाधनों के अभाव से जूझ रही है। ऐसा ही हाल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अमृतपुर का है।
विज्ञापन

यहां 12 ट्रेड में से नौ में एक भी अनुदेशक की तैनाती नहीं है। जबकि एक ट्रेड में कम से कम दो अनुदेशक की तैनाती होनी चाहिए। फिटर में दो, मैकेनिक डीजल में एक, फैशन डिजाइनिंग ट्रेड में एक अनुदेशक तैनात है। इन्हीं अनुदेशकों के कंधों पर अन्य ट्रेड के छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सफाई कर्मचारी, चौकीदार सहित 10 पदों के सापेक्ष एक भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती नहीं है। इससे वहां सफाई के लिए भी बाहर से कर्मचारी बुलाना पड़ता है।
चार कक्षों में हो रही 12 ट्रेडों की पढ़ाई
अनुदेशकों की कमी से कई ट्रेडों में ताले पड़े रहते हैं। अनुदेशक वीरेंद्र सिंह बताते हैं कि पढ़ाने के लिए चार ही अनुदेशक हैं। इससे सभी ट्रेडों के छात्रा-छात्राओं को चार ट्रेड में बैठाकर पढ़ाई कराई जाती है। बेसिक कस्मेटोलाजी में 42 सीटे हैं। इसमें 22 सीट भर चुकी हैं। 20 अभी खाली हैं।

बिजली न आने पर नहीं चल पाती मशीनें
कक्षाएं सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संचालित होती हैं, लेकिन अक्सर दिन में बिजली गुल हो जाती है। इससे ट्रेड में लगी मशीनें नहीं चल पातीं। प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों की कक्षा एक सप्ताह में 40 घंटे संचालित होनी चाहिए। इसमें 25 घंटे प्रेक्टिकल कराने होते हैं। पर बिजली न होने से प्रेक्टिकल नहीं हो पाते हैं।

इन ट्रेडों में नहीं हैं अनुदेशक

  • ट्रेड- पंजीकृत छात्र
  • टर्नर- 32
  • इलेक्ट्रीशियन- 52
  • मैकेनिक इलेक्ट्रानिक- 42
  • रेफरिजरेशन एंड एयर कंडीशन- 52
  • वेल्डर- 52
  • प्लंबर- 52
  • कंप्यूटर ऑपरेटर- 52
  • बेसिक काॅस्मेटोलॉजी- 52
  • सर्वेयर- 42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed