फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   not a single strachar for patients in this hospital

मौत, जो कभी नहीं बनती चुनावी मुद्दा, देखें हकीकत कहती कुछ तस्वीरें

Sat, 04 Mar 2017 10:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
not a single strachar for patients in this hospital
कानपुर देहात जिला अस्पताल में पति के गोद में बीमार महिला, ले जाने के लिए नहीं मिला एक भी स्ट्रेचर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

यूपी की आबादी के ब्रजील देश के बराबर है। यहां 20 करोड़ से ज्यादा आबादी है। लेकिन जब हम बात करते हैं यहां की स्वास्थ्य सेवाओं की तो प्रदेश इस मामले में काफी पिछड़ा नजर आता है। इन्हीं कारणों से उत्तर प्रदेश की गिनती बीमारू राज्यों में की जाती है। 

विज्ञापन

 

अस्पतालों की खस्ताहालत बयां कर रही है तस्वीर

not a single strachar for patients in this hospital
कानपुर देहात जिला अस्पताल में बुरी तरह घायल कंधों पर मरीज - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों की तस्वीर यहां की खस्ताहाल स्थिति बयां कर रही है। ये तस्वीरे कानपुर देहात के जिला अस्पताल की है। जिला अस्पताल मतलब, कहने भर के लिए इलाके का सबसे बड़ा अस्पताल होता है। लेकिन जब जिला अस्पताल की ये हालत है तो सोचिए जरा छोटे अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों की क्या हालत होगी।  

हालही में राज्य में कई ऐसे मामले भी सामने आए थे जिसमें परिजनों को मृतक की लाश ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली भी थी। ये मामले भी राज्य की स्थावस्थय सेवाओंं पर बड़े सवाल खड़े कर रहे थे। लेकिन कैसे न कैसे इन मामलों को दबा दिया गया। लेकिन यहां तो जिंदा लोगों को परिजन अपने कंधों पर ढो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत, जो कभी नहीं बनती चुनावी मुद्दा

not a single strachar for patients in this hospital
डेमो पिक

देखकर अफसोस होता है, जब किसी मरीज को परिजन यहां अपने कंधों पर लादकर लाते हैं। ऐसे में राज्य सरकार के 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के दावे हवाहवाई होते नजर आते है। केवल यही नहीं अस्पताल के बाहर-भीतर मरीजों को लाने ले जाने के लिए एक भी स्ट्रेचर नहीं नजर आता।
 

विज्ञापन

समय पर इलाज न मिलने के चलते मर रहे मरीज

not a single strachar for patients in this hospital
डेमो पिक

परिजनों समेत मरीजों को काफी दिक्कत होती है। यहां के डॉकटर भी मरीजों की तकलीफ नहीं समझ रहे है। उनसे इस संबंध में बातचीत करना चाही तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। यही कारण है कि मरीज को समय पर इलाज न मिलने के कारण वह मौत के मुंह में समा जाता है और व्यवस्थाएं उस मौत की हंसी उड़ा रही होती है।     

आपको जानकर हैरानी होगी कि देशभर में उत्तर प्रदेश मे सबसे ज्यादा मौतें होती है। किसी भी मामले में देख लें। 2016 में, देश भर में 1,277 एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) मौतों की सूचना मिली थी, जिसमें से 615 मामले अकेले उत्तर प्रदेश से थे।

यूपी में शिशु मृत्यु दर अफ्रीकी देशों के बाराबर

not a single strachar for patients in this hospital
महिला को कंधे पल ले जाने वाले परिजन

यह उदाहरण राज्य की स्थिति को समझाने के लिए काफी है। वहीं इस राज्य की शिशु मृत्यु दर जाम्बिया के बाराबर है। यहां यह जान लेना भी जरूरी है कि जाम्बिया गरीबी से त्रस्त एक पश्चिम अफ्रीकी देश है। 

पांच राज्यों की चुनावी जंग में से उत्तर प्रदेश में 16.9 करोड़ मतदाता वोटर रहे। विश्लेषण बताता है कि इन पांच राज्यों में से उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य पर प्रति व्यक्ति सार्वजनिक व्यय यानी राज्य और केंद्र दोनों सरकार का, सबसे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed