{"_id":"76883112450954a36b095f0ec7d2bf63","slug":"noc-to-187-degree-colleges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"187 डिग्री कॉलेजों को संबद्धता की एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
187 डिग्री कॉलेजों को संबद्धता की एनओसी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sat, 30 Jan 2016 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी की संबद्धता समिति ने शुक्रवार को कानपुर नगर-देहात समेत 14 जिलों के 187 कॉलेजों के 2016-17 की संबद्धता की एनओसी जारी कर दी। इसमें नगर-देहात के 30 कॉलेज हैं। अब कॉलेज संचालक 10 मार्च तक संबद्धता का एक्सपर्ट पैनल मांगेंगे, फिर मानक का निरीक्षण कराके 15 अप्रैल तक रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
जिन कॉलेजों का मानक पूरा होगा, उन सबकी संबद्धता सूची 30 मई तक जारी कर दी जाएगी। उम्मीद है कि इससे नए सत्र से कालेजों में एक लाख सीटें बढ़ जाएंगी। बता दें कि यूनिवर्सिटी से 14 जिलों के कॉलेज संबद्ध हैं। कॉलेज संबद्धता समिति की आपात मीटिंग शुक्रवार को एकेडमिक भवन सभागार में हुई।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन की अध्यक्षता वाली मीटिंग में संबद्धता के 219 मामले रखे गए। इसमें से 75 कॉलेजों का आवेदन नया पाया गया। अन्य कॉलेजों में नए कोर्स खोलने या फिर पीजी कोर्स शुरू करने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विस्तृत अध्ययन के बाद संबद्धता के 35 मामले लंबित कर दिए गए। कहा गया कि इनकी आवेदन प्रक्रिया अधूरी है। अब अगली मीटिंग में मामला रखा जाए लेकिन 187 कॉलेजों की एनओसी जारी कर दी गई है। रजिस्ट्रार सैय्यद वकार हुसैन का कहना है कि परास्नातक (एमए, एमएससी, एमकॉम) कोर्स की संबद्धता का क्रेज बढ़ा है।
ज्यादातर कॉलेजों ने पीजी की पढ़ाई शुरू करने का आवेदन फार्म दिया है। सबको संबद्धता मिली तो अगले सत्र से करीब एक लाख सीटें बढ़ जाएंगी।