फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   No security arrangements were made at Araul Ghat of Kannauj

Drowning Accidents: गंगा में थम रहीं हैं सांसे, सुरक्षा के नहीं हुए इंतजाम, कई हादसों के बाद भी प्रशासन बेखबर

Thu, 06 Oct 2022 06:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Oct 2022 06:38 AM IST
सार

घाट पर सुरक्षा के इंतजाम ने होने के कारण लगातार हादसों में कई जानें चली गई हैं। गंगा स्नान करते समय कई श्रद्धालुओं के डूबने के बाद भी प्रशासन अंजान बना हुआ है। घाट पर बैरिकेडिंग, रस्सी और लोहे की जंजीर भी नहीं लगी है। इसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
 

विज्ञापन
No security arrangements were made at Araul Ghat of Kannauj
महादेवी गंगा घाट पर नहीं सुरक्षा के इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के अरौल घाट पर सुरक्षा के इंतजाम न होने पर छह लोग स्नान के दौरान गंगा के गहरे पानी में डूब गए। आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति संजीदा नहीं है। शहर के प्रमुख महादेवी गंगा घाट पर बैरिकेडिंग,  लोहे की जंजीरें नहीं हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन

शहर के महादेवी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा, सावन सोमवार, दशहरा से लेकर नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। लोगों को गंगा नदी की गहराई का भी पता नहीं है। इससे लोग तेज धार में बहकर गहरे पानी में चले जाते हैं। ऐसे हादसे रोकने के लिए प्रशासन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

प्रशासन के द्वारा गंगा घाट के सीढ़ी के पास बैरिकेडिंग करने के साथ-साथ रस्सी और लोहे की जंजीरें लगाने का प्रयास नहीं किया गया है। गोताखोरों की भी तैनाती नहीं की गई है। डीएम शुभ्रान्त शुक्ल ने बताया कि जल्द घाट को काशी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सुरक्षा के सभी इंतजाम को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में डूबने की प्रमुख घटनाएं

  • 23 अप्रैल 2022-  विसर्जन यात्रा के दौरान केसरीपुर्वा निवासी दो किशोर डूबे 
  • 08 जुलाई 2022- अंतिम संस्कार के बाद गंगा नहाते समय बौद्धनगर निवासी पप्पू की डूबने से मौत। 
  • 05 जुलाई 2021 महादेवी गंगा घाट पर नहाते समय ठठिया के चौहानपुर्वा निवासी गोलू की हुई थी मौत।
  • 14 अक्तूबर 2021- मैनपुरी के मोहल्ला अग्रवाल नगर निवासी सौरभ की पत्नी पूजा और साली की महादेवी घाट में डूबने से हुई मौत।

गंगा नदी में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि गंगा समेत जिले की अन्य नदियों में मूर्तियों को विसर्जित नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से शहर के अलियापुर में मूर्तियों के भू विसर्जन की व्यवस्था की गई है। कोई भी आयोजक मूर्तियों का गंगा नदी में विसर्जन नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed