फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No relief from cold in Kanpur dehat, speed of vehicles stopped due to fog

कानपुर देहात में ठंड से नहीं मिली राहत, कोहरे से थमी रही वाहनों की रफ्तार

Mon, 27 Dec 2021 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
No relief from cold in Kanpur dehat, speed of vehicles stopped due to fog
कोहरे के कारण हाईवे पर लाइट जला कर जाता बाइक सवार। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। शीतलहर के साथ अब कोहरे का प्रकोप भी शुरू हो गया है। जिले में रविवार की सुबह से ही कोहरे की चादर तनी रही। इससे सड़कों पर वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखे।
विज्ञापन

वहीं बादलों की वजह से पूरे दिन धूप की लुका छिपी चलती रही। कुछ देर ही धूप निकलने से लोगों को ठंड से खास राहत नहीं मिली। चौक चौराहों पर लोग अलाव तापते दिखे।
विज्ञापन

जिले में रविवार की सुबह छाया घना कोहरा दोपहर तक बना रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली तो लोग छतों पर निकल आए। जिला अस्पताल की बालकनी में तीमारदार पहुंच गए। शाम होते ही कोहरा पड़ने लगा। जिले में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गलन बढ़ने से लोग अपने काम निपटाकर जल्द ही घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर में ओवर ब्रिज चौराहा, रूरा चौराहा, पुराना बस स्टाप व गुमटी में जले अलाव के आसपास लोग जुटे रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार से गुरुवार तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने और गरज चमक के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। ऐसे में फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
सीएसए के मौसम वैज्ञानिक अजय मिश्रा ने बताया कि आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है। उन्होंने किसानों को गेहूं, सरसों, आलू व सब्जियों की फसल की सिंचाई स्थगित करने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि निराई गुड़ाई, खरपतवार नाशी, कीटनाशक या फिर अन्य छिड़काव भी किसान रुककर करें।
ठंड लगने से किसान की हालत बिगड़ी, मौत
राजपुर। दमनपुर गांव निवासी शरण सिंह (65) किसान थे। रविवार दोपहर वह गेहूं की फसल की सिंचाई करने खेत पर गए थे। वहां ठंड लगने पर वे बेहोश होकर गिर गए। इस पर आसपास के खेतों में मौजूद किसानों ने परिजनों को जानकारी दी।

सूचना पर पत्नी मेघा देवी, पुत्र मुकेश खेत पर पहुंचे और उन्हें राजपुर पीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. प्रियंक तिवारी ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता की ठंड लगने से हालत बिगड़ गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed