फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NLK Little Step School became champion in Karate

Kanpur News: कराटे में एनएलके लिटिल स्टेप स्कूल बना चैंपियन

Fri, 25 Jul 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
NLK Little Step School became champion in Karate
कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी​। - फोटो : आयोजक
कानपुर। एबी विद्यालय माल रोड में गुरुवार को हुई जनपदीय कराटे प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 80 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें एनएलके लिटिल स्टेप स्कूल ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन


अंडर-14 बालक वर्ग में एनएलके लिटिल स्टेप स्कूल के कृष्णा प्रथम, एसीएम पब्लिक स्कूल के धनराज द्वितीय और राम अवतार इंटर कॉलेज के शिवांश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सेंट मैरी की सानिया प्रथम, एनएलके लिटिल स्टेप स्कूल की काव्या सिंह द्वितीय और यहीं की विदिशा यादव तृतीय रहीं।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक में राम अवतार इंटर कॉलेज के अनिकेत प्रथम, सनातन धर्म इंटर कॉलेज के कमल द्वितीय और एनएलके लिटिल स्टेप स्कूल के कुशाग्र तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सनातन धर्म इंटर कॉलेज की फलक प्रथम, हर सहाय कॉलेज की गौरवी द्विवेदी द्वितीय और राम अवतार इंटर कॉलेज की दीपाली तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 बालक वर्ग में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के वैभव प्रथम, एबी विद्यालय के उज्ज्वल द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में कुमारी उद्यान इंटर कॉलेज की रिया प्रथम, हर सहाय कॉलेज की मान्या गुप्ता द्वितीय रहीं।


प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रदीप गुप्ता, जनपद क्रीड़ा सचिव एनपी सिंह गौर और एलपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देव सिंह ने किया। मौके पर ओईएफ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित दुबे, व्यायाम शिक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र यादव, दया शंकर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed