फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nine-year-old girl raped and murdered in Kannauj, court sentenced the accused to life imprisonment

बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या: बेरहमी से की पिटाई, फिर मुंह दबाकर की थी हत्या, दो माह बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

Thu, 28 Jul 2022 10:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 28 Jul 2022 10:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो माह पहले नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अदालत ने आरोपी युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही, 2.20 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
Nine-year-old girl raped and murdered in Kannauj, court sentenced the accused to life imprisonment
बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में बच्ची को अगवा कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म और बाद में उसकी हत्या करने वाले युवक को कोर्ट ने उम्रकैद सुनाई है। दोषी पर 2.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। फैसले की खास बात यह रही कि कोर्ट ने वारदात के दो माह फैसला सुनाया है। 

विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के अरुहो गांव के अर्जुन राठौर ने 18 मई की दोपहर नौ वर्षीय बच्ची को टॉफी का लालच देकर अगवा कर लिया था। मक्के के खेत में ले जाकर अर्जुन ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची के रोने-चीखने पर अर्जुन ने उसकी हत्या कर दी थी। बच्ची की पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीओ शिव कुमार थापा ने विवेचना कर वारदात के 10 दिन बाद 27 मई को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। 

विज्ञापन

गुरुवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश गीता सिंह ने मामले की सुनवाई की। सात गवाहों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अर्जुन को उम्रकैद और दो लाख 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया। शासकीय अधिवक्ता बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कोर्ट ने तत्काल सुनवाई की है। वारदात के दो माह बाद फैसला सुनाया है।

बेरहमी से की पिटाई, फिर मुंह दबाकर की हत्या
बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद युवक ने बेरहमी से हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर 18 चोटों के निशान मिले थे। सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 मई 2022 को नौ वर्षीय बच्ची साथियों के साथ खेतों की ओर जा रही थी। इस दौरान अर्जुन राठौर ने 20 रुपये का लालच देकर उसे अगवा कर लिया। इसके बाद मक्के के खेत में ले गया था। 

विज्ञापन

पीछे-पीछे जब कुछ बच्चे पहुंच गए, तो अर्जुन ने भूत होने की बात कहते हुए उन्हें भगा दिया था। इसके बाद ने दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या कर दी थी। उधर, बच्ची को तलाशने हुए परिजन अन्य बच्चों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। यहां बच्ची के शव के पास से अर्जुन राठौर को परिजनों ने पकड़ कर पीट दिया था। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया था। कोर्ट ने रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की संस्तुति भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed