{"_id":"63961f6f9f8faf41f60ee4e3","slug":"nikay-chunav-code-of-conduct-may-be-imposed-from-december-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: कानपुर में 15 दिसंबर से लग सकती है आचार संहिता, मिले संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: कानपुर में 15 दिसंबर से लग सकती है आचार संहिता, मिले संकेत
Mon, 12 Dec 2022 07:46 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Dec 2022 07:46 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर 15 दिसंबर से चुनाव आचार संहिता लग सकती है। इसी को ध्यान में रखकर भाजपा तैयारी में जुटी है। रविवार को चुनावी रणनीति बनाने के लिए महानगर के प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक लखनऊ में हुई। इसमें सभी को आगे की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
पता चला है कि भाजपा की ओर से प्रदेशभर में किए जा रहे प्रबुद्घ सम्मेलन का आखिरी आयोजन ब्रज क्षेत्र में है, जिसे मुख्यमंत्री संबोधित करने जाएंगे। इसके बाद ही चुनाव आचार संहिता लगने की बात सामने आ रही है। इस बीच बैठक में बुलाए गए पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, चुनाव संयोजकों को वार्ड स्तर तक केंद्र और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने के लिए घर-घर जाने को कहा गया।
विज्ञापन
इसमें जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। तय किया गया कि नगर निकाय चुनाव में मेयर से लेकर वार्ड और नगर पंचायत से लेकर नगर पालिकाओं के लिए प्रत्याशियों का चयन करने वाली कमेटी का गठन सोमवार की तक हो जाएगा। इस कमेटी को स्क्रीनिंग कमेटी नाम दिया गया है।
विज्ञापन
इस कमेटी के जरिये दावेदारों की पड़ताल और उनका विवरण तैयार किया जाएगा। बाद में मुख्य स्क्रीनिंग कमेटी को भेजा जाएगा। इस कमेटी में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, जिला चुनाव संयोजकों के अलावा प्रदेश इकाई में पदाधिकारियों को जो उस क्षेत्र में रहते हैं, उनको रखा जाएगा।