फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nigerian made friends on social site, tricked her into sending expensive gifts, cheated woman for Rs 5.50 lakh

कानुपर: नाइजीरियन ने सोशल साइट पर की दोस्ती, महंगे गिफ्ट भेजने का दिया झांसा, महिला से ठग लिए 5.50 लाख

Sat, 23 Sep 2023 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Sep 2023 12:46 PM IST
सार

Kanpur News: 11 सितंबर को एक शख्स की कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को कस्टम ऑफिसर बताते हुए कहा कि आपके नाम से पार्सल आया है। उसे छुड़ाने के लिए 5.50 लाख रुपये खाते में डालने होंगे। उन्होंने झांसे में आकर गूगल पे से पैसे डाल दिए।

विज्ञापन
Nigerian made friends on social site, tricked her into sending expensive gifts, cheated woman for Rs 5.50 lakh
महिला हुई ठगी का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शातिर ठग ने बाकरगंज निवासी महिला से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती की। फिर महंगे गिफ्ट व विदेशी करेंसी भेजने का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये ठग लिए। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल टीम ने एक नाइजीरियन समेत दो को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि दिल्ली के तिलकनगर शाहपुर निवासी नाइजीरियन नागरिक जॉन व महावीर इन्क्लेव पालम निवासी हरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मास्टरमाइंड जॉन चार सालों से दिल्ली में रह रहा था।  दावा है कि गिरोह सैकड़ों लोगों से पांच करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है। ये लोग फुटपाथ पर रहने वालों का फर्जी खाता खुलवाते थे।

विज्ञापन

खुद को आई सर्जन बताते हुए नजदीकी बनाई
इनमें ही ठगी की रकम भिजवाते थे। डीसीपी ने बताया कि एक सितंबर को बगाही निवासी महिला ने बाबूपुरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था पहले ठग ने इंटाग्राम के जरिये खुद को आई सर्जन बताते हुए नजदीकी बनाई।  फिर आईफोन, लैपटॉप, घड़ी, इंगेजमेंट रिंग, ज्वैलरी और 65 हजार स्टेरलिन पाउंड देने की बात कही।

विज्ञापन

पार्सल छुड़ाने के लिए गूगल पे से पैसे डाल दिए
11 सितंबर को एक शख्स की कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को कस्टम ऑफिसर बताते हुए कहा कि आपके नाम से पार्सल आया है। उसे छुड़ाने के लिए 5.50 लाख रुपये खाते में डालने होंगे। उन्होंने झांसे में आकर गूगल पे से पैसे डाल दिए। पार्सल न आने पर बाबूपुरवा थान में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर फेंक एकाउंट बनाकर की थी दोस्ती
महिला ने बताया कि कुछ माह पहले उसका परिचय इंस्टाग्राम के जरिये खुद को एलेक्स जाॅनसन बताने वाले शख्स से हुई थी। उसने खुद को आंख का डॉक्टर बताया और इटली का रहने वाला बताया। दोनों एक दूसरे का पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों में व्हाट्सएप चैटिंग और बात होने लगी। पूछताछ में नाइजीरियन ने बताया है कि उसने फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती की थी।

खुलासा करने वाली टीम को 30 हजार इनाम
ठगों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुलिस कमिश्नर ने 30 हजार रुपये का इनाम दिया है। इनाम पाने वालों में इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह, एसआई हरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार शामिल हैं।

पासपोर्ट और वीजा समेत अन्य दस्तावेज खो गए हैं
डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि नाइजीरियन युवक चाल साल से दिल्ली में रह रहा है। दावा है कि उसका पासपोर्ट और वीजा समेत अन्य दस्तावेज खो गए हैं। जिसके चलते वह दिल्ली में ही रहकर ठगी करता था। इससे पहले भी पुलिस ने जितने नाइजीरियन ठगों को पकड़ा है। वह सभी नाइजीरियन युवक अवैध रूप से देश में रहते मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed