{"_id":"5c8dd669bdec2214676aa4bb","slug":"news-related-to-youth-voters-and-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: युवाओं का जोश हाई, रोज बन रहे 495 नए वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: युवाओं का जोश हाई, रोज बन रहे 495 नए वोटर
Sun, 17 Mar 2019 10:45 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में कानपुर के युवाओं का जोश हाई है। हालत यह है कि वोटर बनने का आखिरी मौका ये लोग गंवाना नहीं चाह रहे हैं। 43 दिन में 18 से 19 साल के 21282 युवक और युवतियां वोटर बन गए हैं। इस हिसाब से 495 नए वोटर रोज बन रहे हैं।
निर्वाचन दफ्तर की मानें तो इससे पहले युवाओं ने ऐन चुनाव के पहले वोटर बनने में इतनी दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब 50512 नए वोटर पहली बार वोट डालेंगे। यह संख्या अभी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
निर्वाचन दफ्तर की मानें तो इससे पहले युवाओं ने ऐन चुनाव के पहले वोटर बनने में इतनी दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब 50512 नए वोटर पहली बार वोट डालेंगे। यह संख्या अभी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
पुनरीक्षण के बाद एक जनवरी को वोटर लिस्ट फाइनल की गई थी। तब 18 से 19 साल के वोटर की संख्या 29 हजार 230 थी। इसके बाद एक फरवरी से फिर वोटर बनाने का अभियान शुरू किया गया। निर्वाचन आयोग का कहना है कि कोई भी युवा वोटर बनने से न छूटे।
इसीलिए आयोग ने वोटर आईडी की गलतियां ठीक कराने, वोटर लिस्ट से नाम हटाने, एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में नाम शिफ्ट कराने का काम रोक दिया है। सिर्फ नए वोटर बनने के लिए आवेदन चल रहा है।
इसीलिए आयोग ने वोटर आईडी की गलतियां ठीक कराने, वोटर लिस्ट से नाम हटाने, एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में नाम शिफ्ट कराने का काम रोक दिया है। सिर्फ नए वोटर बनने के लिए आवेदन चल रहा है।
इसका नतीजा रहा कि एक फरवरी से 15 मार्च तक 18 से 19 साल तक के 21282 वोटर बन गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केहरी सिंह का कहना है कि अभियान चलाने का ही नतीजा है कि युवाओं ने नए वोटर बनने में इतनी दिलचस्पी दिखाई।
43 दिन में 18 से 19 साल के बने नए वोटर
क्षेत्र संख्या
बिल्हौर 2728
बिठूर 3000
कल्याणपुर 1464
गोविंद नगर 2033
सीसामऊ 1700
आर्य नगर 2243
किदवई नगर 611
छावनी 1397
महाराजपुर 2800
घाटमपुर 1397
43 दिन में 18 से 19 साल के बने नए वोटर
क्षेत्र संख्या
बिल्हौर 2728
बिठूर 3000
कल्याणपुर 1464
गोविंद नगर 2033
सीसामऊ 1700
आर्य नगर 2243
किदवई नगर 611
छावनी 1397
महाराजपुर 2800
घाटमपुर 1397