{"_id":"5c2c5e65bdec22570c2f200f","slug":"news-related-to-iit-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर से 9 आईआईटीयंस को किया गया टर्मिनेट, इमरजेंसी सीनेट में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर से 9 आईआईटीयंस को किया गया टर्मिनेट, इमरजेंसी सीनेट में फैसला
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:53 PM IST
सार
- बार-बार परीक्षाओं में फेल हो रहे परास्नातक और पीएचडी के छात्रों का मामला
- आईआईटी की इमरजेंसी सीनेट ने लिया फैसला
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पढ़ाई में कमजोर और बार-बार परीक्षाओं में फेल हो रहे आईआईटी के परास्नातक और पीएचडी के नौ छात्रों को आखिरकार संस्थान ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं, 54 छात्रों को राहत देते हुए एक और मौका देने का फैसला लिया है। मंगलवार को हुई इमरजेंसी सीनेट में यह फैसला हुआ।
2 of 5
डेमो
इसके पहले 17 दिसंबर को सीनेट ने स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के कुल 136 छात्रों को अस्थायी तौर पर टर्मिनेट किया था। इसके बाद छात्रों ने अपील दायर करने के साथ बताया था कि उन्हें किसलिए वापस संस्थान में पढ़ाई करने का मौका दिया जाए। मंगलवार को केवल परास्नातक और पीएचडी छात्रों की अपील पर ही सुनवाई हो सकी। इसमें कुल 63 छात्रों का मामला रखा गया।
3 of 5
डेमो
अलग-अलग सभी की अपीलों पर घंटों चर्चा हुई और आखिरकार 54 छात्रों को राहत देते हुए उनका टर्मिनेशन वापस ले लिया गया जबकि नौ छात्रों को संस्थान से निष्कासित कर दिया गया। इसके अलावा स्नातक के करीब 46 छात्रों के मामले की सुनवाई अब छह या सात जनवरी को आयोजित होने वाली सीनेट की स्पेशल बैठक में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो
गुवाहाटी हाईकोर्ट के आदेश पर भी हुई चर्चा
सीनेट में गुवाहाटी हाईकोर्ट द्वारा दिए गए उस फैसले पर भी चर्चा हुई जिसमें आईआईटी गुवाहाटी से टर्मिनेट किए गए छात्रों को वापस मौका देने के लिए कहा गया था। हालांकि ज्यादातर सीनेट सदस्यों ने साफ कर दिया कि कमजोर छात्रों पर अधिक फोकस तो किया जा रहा है लेकिन किसी भी तरह से गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो
बहाल छात्रों पर होगा अधिक फोकस
सीनेट ने यह भी तय किया है कि बहाल किए गए छात्रों पर प्रोफेसर अधिक मेहनत करेंगे। छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं भी चलाई जाएंगी। छात्र जिस विषय में अधिक कमजोर हैं, उसे पढ़ाने के लिए प्रोफेसर भी अधिक समय देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।