{"_id":"5d5cfe388ebc3e6c3d031abe","slug":"news-related-chandrayaan-landing-students-have-a-chance-to-go-isro","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे छात्र, चंद्रयान की लैंडिंग देखनी है तो जीतें क्विज, इसरो जाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे छात्र, चंद्रयान की लैंडिंग देखनी है तो जीतें क्विज, इसरो जाने का मौका
Wed, 21 Aug 2019 02:18 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
चंद्रयान-2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के छात्र-छात्राओं को सात सितंबर को होने वाली चंद्रयान-2 की लैंडिंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इसरो के बंगलूरू सेंटर में देखने का मौका मिल सकता है। ऑनलाइन क्विज को जीत कर छात्र-छात्राएं इस ऐतिहासिक पल के गवाह बन सकते हैं। क्विज 25 अगस्त रात 11.59 मिनट तक रहेगी। प्रतियोगिता में कक्षा आठ से 10 के बच्चे ही शामिल हो सकते हैं।
चंद्रमा पर चंद्रयान-2 की लैंडिंग को बच्चों के साथ साझा करने और विज्ञान के प्रति बच्चों की रुचि को बरकरार रखने के लिए केंद्र सरकार ने ऑनलाइन क्विज की शुरुआत की है।quiz.mygov.in/quiz/online-space-quiz पर जाकर छात्र प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।

डीआईओएस सतीश तिवारी ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर अधिक से अधिक बच्चों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कहा है। हर राज्य से दो बच्चों का चयन किया जाएगा। बता दें कि चंद्रयान की लांचिंग 22 जुलाई को की गई थी।
10 मिनट में देने होंगे 20 सवालों के जवाब
ऑनलाइन क्विज में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को 20 सवालों के जवाब 10 मिनट में देने होंगे। सबसे कम समय में अधिक जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं का चयन प्रतियोगिता के लिए होगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को सर्टिफिकेट मिलेगा।