फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   news related chandrayaan landing, Students have a chance to go ISRO

ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे छात्र, चंद्रयान की लैंडिंग देखनी है तो जीतें क्विज, इसरो जाने का मौका

Wed, 21 Aug 2019 02:18 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Aug 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
news related chandrayaan landing, Students have a chance to go ISRO
चंद्रयान-2 - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के छात्र-छात्राओं को सात सितंबर को होने वाली चंद्रयान-2 की लैंडिंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इसरो के बंगलूरू सेंटर में देखने का मौका मिल सकता है। ऑनलाइन क्विज को जीत कर छात्र-छात्राएं इस ऐतिहासिक पल के गवाह बन सकते हैं। क्विज 25 अगस्त रात 11.59 मिनट तक रहेगी। प्रतियोगिता में कक्षा आठ से 10 के बच्चे ही शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


चंद्रमा पर चंद्रयान-2 की लैंडिंग को बच्चों के साथ साझा करने और विज्ञान के प्रति बच्चों की रुचि को बरकरार रखने के लिए केंद्र सरकार ने ऑनलाइन क्विज की शुरुआत की है।quiz.mygov.in/quiz/online-space-quiz पर जाकर छात्र प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस सतीश तिवारी ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर अधिक से अधिक बच्चों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कहा है। हर राज्य से दो बच्चों का चयन किया जाएगा। बता दें कि चंद्रयान की लांचिंग 22 जुलाई को की गई थी।

10 मिनट में देने होंगे 20 सवालों के जवाब
ऑनलाइन क्विज में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को 20 सवालों के जवाब 10 मिनट में देने होंगे। सबसे कम समय में अधिक जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं का चयन प्रतियोगिता के लिए होगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को सर्टिफिकेट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed