फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Newlyweds body found hanging in the house in Banda

Banda Suicide Case: घर में लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया

Tue, 04 Oct 2022 06:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Oct 2022 06:06 PM IST
सार

खुरहंड पुलिस चौकी क्षेत्र में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। मृतका की शादी साढ़े चार माह पहले ही लवलेश कुमार से हुई थी। मायके पक्ष ने गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Newlyweds body found hanging in the house in Banda
नवविवाहिता ने फांसी लगाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में शादी के साढ़े चार माह बाद ही ससुराल में युवती का शव फंदे पर लटका मिला। ससुराल वाले जहां मामूली कहासुनी पर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। वहीं, मायके पक्ष ने गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पति पुलिस हिरासत में है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

गिरवां थाना और खुरहंड पुलिस चौकी क्षेत्र के छिबांव गांव में संतोषी देवी (18) पत्नी लवलेश कुमार का शव सोमवार शाम कमरे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। पति ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा पर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इस मामले में पति का कहना है कि घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह देवी पंडाल घूमने गया था। उसको घर पहुंचकर घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई कलोरिया पुरवा (भरतकूप, चित्रकूट) निवासी रमेश कुमार ने बताया कि संतोषी की शादी इसी वर्ष 26 मई को हुई थी। आरोप लगाया कि बहन के साथ पहले मारपीट की गई। फिर गला दबाकर मार डालने के बाद आत्महत्या का रूप देने को फंदे पर लटका दिया।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि 15 दिनों से बहनोई बहन से बात भी नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार कर कहा कि पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed