फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Newly married woman's body found hanging at her parents' home, murder alleged

Kanpur News: मायके में नवविवाहिता का लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Sun, 28 Sep 2025 07:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:14 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman's body found hanging at her parents' home, murder alleged
कानपुर। भांजी की गोदभराई में शामिल होकर पति संग मायके लौटी नवविवाहिता का शुक्रवार रात शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने पति पर मारपीट के बाद बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया है। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन



पोस्टमाॅर्टम हाउस में गुजैनी के पिपौरी निवासी मां रुक्मिणी ने बताया कि सविता की शादी 18 अप्रैल को सचेंडी के सीढ़ी इटारा घारमपुर निवासी विकास से की थी। सविता शुक्रवार दोपहर पति संग रतनपुर गंभीरपुर अपनी भांजी की गोदभराई में शामिल होने गई थी। रात नौ बजे मायके गई। सविता की भाभी माधुरी ने बताया कि जब कार्यक्रम से वह लोग घर पहुंचे तो विकास दरवाजे के पास बैठा था और उन्हें देखते ही भाग निकला। कमरे में ननद का शव लटका पाया। रुक्मिणी ने बताया कि दामाद ने समारोह में ही बेटी को किसी बात पर डांटा था।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि गला दबाकर मारने के बाद लटका दिया। आरोप लगाया कि पति उनकी बेटी से मारपीट करता था। बेटी का शव देखकर रुक्मिणी बोली तीन बेटियों रामकली, अनुपमा, सविता में एक भी नहीं रहीं। गुजैनी इंस्पेक्टर अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के दाैरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है जो हत्या की ओर इशारा कर रहा हो। फिर भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ससुराल वाले लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुक्मिणी का आरोप है उनके घर पहुंचने पर समधन ने फोन कर धमकी दी कि उनका बेटा यहां आकर फंदा लगा रहा है, अगर उसे कुछ हुआ तो तुम्हारा परिवार बर्बाद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed