फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   newly married couple committed suicide

बेहद प्यार से गुजरे 7 महीने, अचानक फिर क्यों 'एक छोटी सी बात' पर दोनों को चुननी पड़ी मौत

Wed, 08 Nov 2017 08:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 08 Nov 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
newly married couple committed suicide
नवदंपति की फाइल फोटो
कानपुर के  बिधनू में सोमवार देर रात नवदंपति ने फांसी लगाकर जान दे दी। दंपति ने अलग-अलग करने कमरे में लटकते मिले हैं। परिजन और पुलिस दंपति के खुदकुशी की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दंपति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके वालों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि विवाहिता को पति के किसी दूसरी महिला से रिश्ते होने का शक था। इसके चलते विवाद के बाद दोनों ने जान दे दी। 
विज्ञापन


कुंज विहार न्यू आजाद नगर में रहने वाली सुनीता मिश्रा जल निगम में नौकरी करती हैं। वर्तमान में वह फजलगंज स्थित दफ्तर में कार्यरत हैं। उनके परिवार में बेटा सचिन और बेटी शिल्पी हैं। बड़ा बेटा प्रशांत एक नामाचीन मसाला कंपनी में सेल्स मैनेजर (मार्केटिंग) था। उसकी शादी इसी साल 19 अप्रैल को बजरंग विहार नौबस्ता की कीर्ति (25) से हुई थी। सुनीता ने बताया कि प्रशांत देर शाम नौकरी करके घर लौटा था। रात में प्रशांत और उसकी पत्नी ने परिवार के साथ खाना खाया। रात करीब 11 बजे सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए।
विज्ञापन

 

बेटा और बहू भी बरामदे में लगे चैनल में अंदर से ताला बंद किया और कमरे में चले गए। मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक बेटा और बहू की नींद नहीं खुली, तो उन्होंने दोनों को आवाज देकर जगाने के लिए आवाज दी। चैनल भी खटखड़ाया, लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर उन्होंने बहू के पिता दिनेश तिवारी को फोन कर बुला लिया। दिनेश ने भी प्रशांत और कीर्ति को आवाज देकर बुलाया। फिर भी किसी की आवाज नहीं आई। इस पर दिनेश ने चैनल के ऊपर लगी खिड़की की कांच को तोड़ी और फिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

वहां एक कमरे का दरवाजा खुला था और वहां कीर्ति साड़ी के सहारे पंखे से लटक रही थी। उसने पंखे तक पहुंचने के लिए बेड पर कुर्सी रखी थी। जबकि प्रशांत के कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। दिनेश ने अनहोनी का शक जताते हुए यूपी-100 पर सूचना दी। थोड़ी देर बाद एसपी ग्रामीण जेपी सिंह, सीओ सदर समीक्षा पांडेय और बिधनू थानाध्यक्ष फोर्स के साथ सुनीता केघर पहुंच गए। पुलिस प्रशांत के कमरे में पीछे की तरफ लगी खिड़की को आरी से कटवाया। इसके बाद वे लोग कमरे गए तो प्रशांत का शव अंगौछे  के सहारे पंखे से फांसी पर लटक रहा था।

newly married couple committed suicide
मौके पर डांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने परिजनों की मदद से दोनों शवों को फंदे से उतरवाया। इसके बाद प्रशांत और कीर्ति के परिजनों से अलग-अलग बातचीत की, लेकिन कोई भी दंपति के खुदकुशी की वजह नहीं बता सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि दंपति के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी का कारण पता चल सके। माना जा रहा है कि विवाहिता को पति के किसी दूसरी महिला से रिश्ते होने का शक था। इसके चलते रात में दोनों ने झगड़े के बाद खुदकुशी कर ली। कीर्ति के मोबाइल के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। अभी तक कीर्ति और प्रशांत के परिजनों में कोई भी दंपति के खुदकुशी की वजह नहीं बता सका है। प्रशांत के मोबाइल कब्जे में लिया गया है। मोबाइल की काल डिटेल, मैसेज और फेस बुक देखी जा रही है। ।

बेटी-दमाद में नहीं थी कोई खटास
ठेकेदारी करने वाले कीर्ति के पिता दिनेश तिवारी ने बताया कि बेटी और दमाद एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे। दोनों के बीच कोई खटास नहीं थी। शादी के बाद कीर्ति कई बार मायके आई, लेकिन कभी रात में रुकी नहीं। वह दो-चार घंटे मायके में रुकने के बाद ससुराल चली जाती थी। कीर्ति का ससुराल वालों से भी किसी तरह का विवाद नहीं था। बेटी और दमाद ने खुदकुशी क्यों की, खुद उन्हें समझ में नहीं आ रहा है।

प्रशांत ने पहले लगाई फांसी, फिर लटकी कीर्ति
आपसी विवाद के बाद कीर्ति कमरे से बाहर चली गई होगी। फिर गुस्से में प्रशांत ने कमरा भीतर से बंद करके फांसी लगा ली। इसके बाद कीर्ति ने खुदकुशी की होगी। यह मानना है कि एक पुलिस अफसर का। अफसर का कहना है कि दंपति की रात में किसी बात पर विवाद हुआ होगा। मन-मुटाव बढ़ने पर कीर्ति दूसरे कमरे में चली गई। इस पर प्रशांत ने फांसी लगा ली। कीर्ति ने पति को फांसी पर लटकता देखा होगा। वह पति की मौत बर्दाश्त नहीं कर सकी और खुद भी जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि प्रशांत ने पहले खुदकुशी की थी या कीर्ति ने। कीर्ति के पिता बेटी और दमाद का पोस्टमार्टम भी कराने को राजी नहीं थे। बामुश्किल उन्हें समझा कर शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए राजी किया गया है।

प्रशांत ने बांटे थे लड्डू
प्रशांत के साले विपिन की चार दिन पहले शादी तय हुई थी। इससे प्रशांत काफी खुश था। उसने अपने और कीर्ति के घर में लड्डू बांटे थे। प्रशांत ने ससुराल वालों से कहा था कि विपिन की शादी खूब धूमधाम से होगी। वह खुद भी साले की शादी में डांस करेगा, लेकिन बारात की तारीख आने से पहले ही बेटी और दमाद ने मौत को गले लगा लिया।

रात में क्या हुआ पता नहीं
प्रशांत की मां सुनीता का कहना है कि बेटे और बहू में किसी तरह का विवाद नहीं था। दोनों ने खुद ही एक-दूसरे को पसंद किया था। दोनों में प्यार देख वह और कीर्ति के घरवाले शादी को राजी हुए थे। दोनों का अरेंज मैरिज हुई थी। सोमवार रात भी दोनों खुश थे। ऐसा नहीं लग रहा था कि दोनों में किसी तरह की अनबन या मुन-मुटाव है। रात में ऐसा क्या हुआ कि बेटा और बहू ने जान दे दी। उनको नहीं मालूम। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed