फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Newborn hidden after delivery after uproar Hospital operator sent dead body in ice box in fatehpur

UP: प्रसव के बाद नवजात छिपाया, हंगामे के बाद संचालक ने आइस बॉक्स में भेजी लाश; महिला ने भी तोड़ा दम

Sat, 20 Apr 2024 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Apr 2024 09:38 AM IST
सार

फतेहपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक नर्सिंग होम में प्रसव के बाद नवजात को छिपा लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। महिला की मौत हो गई, गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया तो अस्पताल संचालक ने नवजात की लाश आइस बॉक्स में भेजी।
 

विज्ञापन
Newborn hidden after delivery after uproar Hospital operator sent dead body in ice box in fatehpur
Newborn hidden - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर के नर्सिंग होम में प्रसव छिपाने और नवजात को गायब करने से नाराज परिजनों के हंगामे के बाद संचालक ने नवजात का शव आइस बॉक्स में भरकर परिजनों को भेजा। मॉर्च्युरी में मौजूद परिजनों ने दोबारा हंगामा किया तो पुलिस ने शव लेकर आए दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


सीएमओ ने लापरवाही बरतने पर नर्सिंग होम को सील किया है। संचालक की तलाश की जा रही है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के पतरिया चक अबदुल्लापुर निवासी पितांबर की पत्नी उर्मिला (26) प्रसव पीड़ा होने पर 15 अप्रैल को नउवाबाग स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती हुई थी। 
विज्ञापन


उसका 16 अप्रैल को ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी देखकर डॉक्टर ने प्रसव की बात छिपाकर कानपुर रेफर किया था। कानपुर में डॉक्टर ने परिवार को महिला के प्रसव की बात बताई। वहीं इलाज दौरान बृहस्पतिवार की शाम महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन शव लेकर नर्सिंग होम पहुंचे। जहां बच्चे का पता न लगने पर हंगामा किया। नर्सिंग होम बंद कर संचालक भाग निकला था। प्रसूता के पति ने नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में शुक्रवार को प्रसूता के शव के पंचनामे की कार्रवाई चल रही थी। 

इसी दौरान नर्सिंग होम संचालक के दो करीबी नवजात को आइस बॉक्स में लेकर परिजनों के पास पहुंचे। बच्चे का शव देखकर परिजनों का होश उड़ गए। परिजनों के हंगामे पर पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि एक युवक नर्सिंग होम का कर्मचारी है। दूसरा युवक अपरिचित है। 

 

साजिश के तहत दोनों युवकों का नवजात का शव परिजनों के पास भेजने के लिए इस्तेमाल किया गया। उधर, सीएमओ डा. इश्तियाक अहमद नर्सिंग होम पहुंचे। उन्होंने नर्सिंग होम को सील किया है। पति ने नर्सिंग होम में अप्रशिक्षित डाॅक्टर से आपरेशन से पत्नी व बच्चे की मौत की तहरीर दी है। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

 

जच्चा-बच्चा की मौत की जानकारी मिलने पर मदर केयर नर्सिंग होम पहुंचे। नर्सिंग होम में पहले से ताला बंद था। संचालक ने उपचार में लापरवाही बरती है, तभी वह भागा है। जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में मदर केयर नर्सिंग होम को सील किया गया है। -डॉ. इश्तियाक अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed