{"_id":"60f97eb08ebc3e6d1d354b77","slug":"newborn-child-dead-body-found-case-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: नवजात का शव बंदर का बता दफनाया, मामला खुलने पर पुलिस ने किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: नवजात का शव बंदर का बता दफनाया, मामला खुलने पर पुलिस ने किया ये काम
Thu, 22 Jul 2021 08:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Jul 2021 08:00 PM IST
सार
चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी से यह पूछने पर कि बिना पोस्टमार्टम के शव क्यों दफना दिया गया, उन्होंने बताया कि शव बंदर का था।
विज्ञापन
निकलवाया गया बच्चे का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाह री पुलिस! दफनाए गए नवजात के शव को बंदर का बता दिया। नवजात का फोटो देखते ही चौकी इंचार्ज के होश फाख्ता हो गए और दफनाए गए बच्चे के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फर्रुखाबाद में शहर कोतवाली के नखास चौकी क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरी बाग निवासी कृपा शंकर शाक्य का 10 बीघे के खाली मैदान पड़ा है।
प्लाट के एक कोने में बस्ती के लोग कूड़ा डाल देते हैं। यहां एक नवजात बच्चे का शव मिला था। गुरुवार सुबह करीब सात बजे सूअर ने जैसे ही नवजात में मुंह मारा, तो युवक ने उसे छुड़ा दिया। शोर होने पर लोगों की भीड़ जुट गई।
इस दौरान मोहल्ले के एक युवक ने नवजात के शव की फोटो भी ले ली। मौके पर पहुंचे एक सिपाही के कहने पर कुछ युवकों ने प्लाट में गड्ढा खोदकर नवजात के शव को दफन कर दिया। चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी से यह पूछने पर कि बिना पोस्टमार्टम के शव क्यों दफना दिया गया, उन्होंने बताया कि शव बंदर का था।
विज्ञापन
इसलिए मोहल्ले वालों ने दफना दिया। दोपहर जब चौकी इंचार्ज को नवजात का फोटो दिखाया गया तो वह मौके पर पहुंचे। शव को गड्ढे से निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस इस कार्यशैली खासी चर्चा रही।