फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New airport ready in Kanpur up

Kanpur: नया एयरपोर्ट तैयार, नए साल में मिलेगा तोहफा, फाउंटेन ने बढ़ाई खूबसूरती

Sat, 03 Dec 2022 10:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Dec 2022 10:01 PM IST
सार

चकेरी एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग बनाने की डेडलाइन छठवीं बार 31 दिसंबर 2022 तय की गई है। इसे यूपी राज्य निर्माण निगम इसे बना रहा है। अक्तूबर 2019 में इस प्रोजेक्ट का वर्कआर्डर जारी किया गया था। 16 महीने में पूरा करने का लक्ष्य था। अब 38 महीने हो चुके हैं।

विज्ञापन
New airport ready in Kanpur up
चकेरी एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी एयरपोर्ट की मवैया में बन रही नई बिल्डिंग का काम पूरा हो गया है। अंतिम तिथि 30 दिसंबर के पहले इसे पूरा कर लिया गया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसका ट्रायल भी करा लिया। नए साल में इसका तोहफा मिलेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने नई टर्मिनल इमारत की फोटो जारी की है। नया एयरपोर्ट भव्य दिख रहा है।

विज्ञापन


इसमें बाहर लगा फाउंटेन और लाइटें खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। 30 दिसंबर तक एप्रोच लाइट और दूसरा काम ही बचा है। नई बिल्डिंग में करीब 300 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। चकेरी एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग बनाने की डेडलाइन छठवीं बार 31 दिसंबर 2022 तय की गई है।
विज्ञापन


इसे यूपी राज्य निर्माण निगम इसे बना रहा है। अक्तूबर 2019 में इस प्रोजेक्ट का वर्कआर्डर जारी किया गया था। 16 महीने में पूरा करने का लक्ष्य था। अब 38 महीने हो चुके हैं। साल 2022 में तीसरी बार डेडलाइन बढ़ाकर 31 मार्च की गई थी। इसके बाद 30 मई, पांचवीं डेडलाइन 15 अगस्त और अब छठवीं डेडलाइन 31 दिसंबर है। यूपी राज्य निर्माण निगम के जीएम संजय सिंह का दावा है कि दिसंबर में टर्मिनल बिल्डिंग का काम पूरा हो जाएगा। 6248 वर्ग मीटर में बन रही इस परियोजना पर 143.6 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन विमानों के एक साथ खड़े होने की व्यवस्था
नए टर्मिनल में बने एप्रन में एक साथ तीन हवाई जहाज खड़े हो जाएंगे। इससे एक साथ तीन विमानों का संचालन हो सकेगा। अभी तक एक विमान के एयरपोर्ट पर होने से दूसरा विमान हवा में चक्कर काटता है। इसके अलावा 50 लोग भी मुश्किल से ही यहां बैठ सकते हैं। अब एक वक्त में 300 यात्री बोर्डिंग हॉल में इंतजार कर सकते हैं।

नई बिल्डिंग का काम पूरा हो चुका है। यहां लाइट, फाउंटेन और विकसित की गईं सभी सुविधाओं का ट्रायल भी करा लिया गया है। नए साल में यह एयरपोर्ट कई नई फ्लाइटों को संचालित कराने के लिए पूरी तरह से तैयार होगा। - संजय कुमार, निदेशक, चकेरी एयरपोर्ट, कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed