{"_id":"57ecc1af4f1c1b537c576086","slug":"nephew-uncle-to-ground-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए छिड़ी खूनी जंग, चाचा ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के लिए छिड़ी खूनी जंग, चाचा ने मारी गोली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
चाचा द्वारा मारी गई गोली से घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर के ककवन में गुरुवार सुबह चौंका देने वाले पारिवारक झगड़े का मामला सामने आया। जमीन के लिए चाचा ने अपने सगे भतीजे को गोली मार दी। युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाचा फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
बिल्हौर के ककवन गढ़ेवा गांव निवासी नीलेश (30) गुरुवार सुबह 7 बजे दूध लेने के लिये घर से बाहर निकला ही था कि छत पर घात लगाये बैठे उसके चाचा प्रभुनंदन ने उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली सीधा नीलेश के गले में जा घुसी और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। आननफानन ग्रामीणों ने नीलेश को ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर किया है। नीलेश की हालत चिंताजनक है। उधर उसके ऊपर फायर करने वाला आरोपी चाचा प्रभु नंदन वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि प्रभु नंदन हाल ही में जेल से छूट कर आया है। उसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।