{"_id":"5b81aa7942c7924633077692","slug":"nephew-murdered-uncle-in-dispute-of-tree","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बबूल के विवाद में आगबबूला हुए भतीजे, चाचा को दी दर्दनाक मौत, सिहर उठा इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबूल के विवाद में आगबबूला हुए भतीजे, चाचा को दी दर्दनाक मौत, सिहर उठा इलाका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Aug 2018 06:57 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहुपुर जिले में खेत में लगे बबूल के पेड़ों के विवाद में शनिवार की रात भतीजों ने चाचा को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हमलावर दूसरे चाचा को भी मारने पहुंचे, इस बीच पथराव हो जाने से भाग गए। रक्षाबंधन के एक दिन पहले घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस शव लेकर थाने पहुंची। मौके पर एसपी, एएसपी, सीओ भी जांच को पहुंचे। भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश चालू की है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के गजईपुर गांव निवासी रामखेलावन निषाद (50) चार भाइयों भगौती, ऊदल, बदलू में सबसे छोटे थे। एक भाई शिवप्रसाद की मौत हो चुकी है। सभी अलग-अलग मकान में रहते हैं। रामखेलावन खेतीबाड़ी कर परिवार चलाते थे। शनिवार की रात रामखेलावन बड़े भाई भगौती से मिलकर अपने घर लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि रास्ते में दिवंगत शिवप्रसाद के बेटे रामबली, शिवबली, रामनारायण समेत चार लोग खड़े थे।

ताबड़तोड़ वार कर चाचा को मौत के घाट उतार दिया
डेमो पिक
बबूल के पेड़ को लेकर विवाद शुरू हो गया। तैश में आए भतीजों ने रामखेलावन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार कर चाचा को मौत के घाट उतार दिया। हमलावर इसके बाद भगौती के घर पहुंचे। उसे जान से मारने के लिए ललकारने लगे। दहशतजदा पड़ोसी घरों में जा छिपे। भगौती के घर की महिलाओं ने विरोध किया और पथराव चालू कर दिया। मौके पर घिरते देखकर आरोपी मौके से भागे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के चौराहे पर पड़े रामखेलावन केशव को थाने पहुंचाया। भगौती निषाद ने बताया कि खेत में लगे बबूल के पेड़ों का बंटवारा नहीं हुआ था। मई माह में पेड़ काटने का भतीजों ने प्रयास किया था। इसे लेकर विवाद हुआ था। रामखेलावन के बेटे सूरत में कमाते हैं।
भतीजे रामखेलावन के खेत पर भी कब्जा करना चाहते थे। इसी खुन्नस में भतीजों ने भाई की हत्या की है। एसपी राहुल राज, एएसपी विनोद कुमार, सीओ श्रीपाल यादव मौके पहुंचे। थानेदार चिंरजीव मोहन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।