फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nephew molested when the woman protested, he shaved her head, report filed against three accused

UP: भतीजे ने की छेड़खानी…विरोध किया तो महिला का सिर मुंडवा दिया, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 04 Sep 2024 08:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Sep 2024 08:33 AM IST
सार

Kannauj News: विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपी के रिश्तेदारों ने महिला का सिर मुंडवा दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Nephew molested when the woman protested, he shaved her head, report filed against three accused
पीड़ित महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ इलाके के एक गांव में भतीजे द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत करने से नाराज रिश्तेदारों ने महिला के साथ मारपीट की और उसका सिर मुंडवा दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे वह घर पर मौजूद थी। उसी समय पारिवारिक भतीजा घर के अंदर घुस आया।

विज्ञापन

उसे पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट करते हुए भाग गया। महिला से इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की, लेकिन इन लोगों ने उसे भगा दिया। पति के कहने पर वह सोमवार को दोबारा शिकायत लेकर गई।

पुलिस से शिकायत पर हत्या की धमकी दी
आरोप है कि इस बार भतीजा, उसकी मां, पिता व दो अन्य ने उसे पकड़ लिया। गाली-गलौज व मारपीट करते हुए उसका सिर मुंडवा दिया। मंगलवार को सभी उसके घर में घुस आए और उससे मारपीट की। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी विनोद कश्यप ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे घर में ताला लगाकर फरार हो गए। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed