फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nephew accused of murder of woman in Kannauj

Kannauj: भांजे से थी महिला की नजदीकियां, पति बोला- आरोपी ने कर ली थी उसकी पत्नी से शादी, आरोपी की तलाश जारी

Tue, 01 Nov 2022 07:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Nov 2022 07:35 PM IST
सार

तालग्राम थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का आरोप भांजे पर लगा है। मृतका का पति ने बताया कि आरोपी ने उसकी पत्नी से शादी कर ली थी। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Nephew accused of murder of woman in Kannauj
खेत में मिला महिला का शव (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में सोमवार को घास लेने गई थाना क्षेत्र के चांदापुर निवासी महिला की हत्या का आरोप चचेरे भांजे पर लगा है। उसके खिलाफ ही मृतका के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही महिला से शादी करने का भी आरोप लगा है। अब हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने औरैया उसके घर पर दबिश दी है।

विज्ञापन

आरोपी ताला डाल कर परिवार के साथ घर से फरार हो गया है। थाना तालग्राम के चांदापुर में सोमवार को महिला की खुरपी से गला रेत कर निर्मम हत्या के मामले में औरैया थाना अजीतमल गांव साफर निवासी विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश में रात भर दबिश दी।

विज्ञापन

क्राइम इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि फोर्स के साथ मृतका के देवर वंशगोपाल को साथ लेकर आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले परिवार के लोग ताला डाल कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।

बच्चों का प्यार प्रेमी की मुहब्बत में बन रहा था रोड़ा
मृतका के दिव्यांग पति महावीर ने बताया कि उसके परिवार के एक चचेरी बहन का विनोद (28)  अविवाहित बेटा है। उसके सगे मामा श्रीकृष्ण और ओमकार की मृत्यु के बाद चचेरे भांजे का घर आना जाना बचपन से था। कोल्ड स्टोर में काम करते समय पत्नी से प्रेम-प्रसंग चलने लगा।

विज्ञापन

इसके बाद में विनोद ने उसकी पत्नी के साथ शादी भी कर ली थी। पत्नी अकसर कहती थी, कि महावीर को छोड़ कर विनादे के साथ चली जाऊंगी। लेकिन बच्चों के खातिर वह नहीं जा पा रही थी। उधर, विनोद उसकी पत्नी से मुहब्बत करता था और ले जाना चाह रहा था। इसी जिद में प्रेमी ने महिला की हत्या कर दी।

महिला का मोबाइल गायब
जिस मोबाइल से महिला की प्रेमी से बात होती थी, वह गायब है। पुलिस का कहना है कि उससे हत्या का भी रहस्य खुल सकता है। पति का आरोप है कि प्रेमी विनोद मोबाइल ले जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed