Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   neighbor murdered on suspicion of vashikaran

वशीकरण के शक में वृद्ध को मार डाला

Sat, 17 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
neighbor murdered on suspicion of vashikaran
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के भंडरा गांव में पत्नी का वशीकरण करने के शक में पड़ोसी वृद्ध की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने जा पहुंचा और घटना बयां कर दी। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

भंडरा गांव निवासी लक्ष्मण अहिरवार (60) खेती-किसानी के साथ कई वर्षों से झाड़फूंक का काम करता था। पड़ोसी किशोरी अहिरवार को शक था कि लक्ष्मण ने झाड़फूंक करके उसकी पत्नी का वशीकरण कर लिया है। इसी बात को लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद हुआ। शनिवार की सुबह लक्ष्मण अहिरवार खेतों से लौटने के बाद नीम के पेड़ के नीचे बैठ गया। तभी किशोरी अहिरवार ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर व चेहरे में कई बार हमला किए जाने से लक्ष्मण की मौके पर मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर थाना श्रीनगर पहुंच गया। जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अपर एसपी आरके गौतम, सीओ कुलपहाड़ तेजबहादुर सिंह, थानाध्यक्ष संजय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक के भतीजे बालादीन अहिरवार की तहरीर पर आरोपी किशोरी अहिरवार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ कुलपहाड़ ने बताया कि मृतक व आरोपी के घर आमने-सामने हैं। सुबह आठ बजे कुल्हाड़ी से हमलाकर वृद्ध की हत्या की गई है। आरोपी किशोरी ने जो स्वीकारा है, उससे जाहिर होता है कि आरोपी को शक था कि वृद्ध के अवैध संबंध उसकी पत्नी से हैं। आलाकत्ल बरामद किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून से सनी कुल्हाड़ी देख दंग रह गए पुलिसकर्मी
थाना श्रीनगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी उस समय दंग रह गए। जब सुबह करीब साढ़े आठ बजे युवक हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने मामला जाना तो उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पड़ोसी लक्ष्मण ने उसकी पत्नी का वशीकरण झाड़फूंक के माध्यम से कर लिया था। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया।

पुत्री के साथ घर पर रहता था वृद्ध
भंडरा गांव निवासी मृतक लक्ष्मण अहिरवार अपनी पुत्री भारती (15) के साथ घर पर रहता था जबकि उसके तीन पुत्र रवि, संजय व धर्मेंद्र अपनी मां संतोषी के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करते थे। घटना की सूचना पर तीनों पुत्र गांव के लिए रवाना हो गए। घर में अकेली मृतक की पुत्री भारती का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिवार की महिलाएं व पड़ोसी ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed