फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Negligence in laying pipeline, notice issued

Kanpur News: पाइप लाइन डालने में बरती लापरवाही, दिया नोटिस

Sat, 29 Nov 2025 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Negligence in laying pipeline, notice issued
कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शुक्रवार को बगिया क्रॉसिंग में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने जल निगम की ओर से बिछाई जा रही पाइपलाइन कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की। नगर आयुक्त ने धीमी कार्य प्रगति पर नाराजगी जताई। इस पर उन्होंने अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार, जल निगम नगरीय को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि पिछली बैठक में यह स्पष्ट निर्देश थे कि जहां-जहां केबल, विद्युत पोल या पेड़ हों, वहां पाइपलाइन को टर्न (विकल्प मार्ग) करते हुए कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जाए लेकिन यह नहीं पाया गया। सीवर लाइन कार्य पूरा होने के बाद वाटर लाइन न डालने और मैनहोल निर्माण में कमी भी मिली। नगर आयुक्त ने खोदाई वाले क्षेत्रों में लोगों को कठिनाई न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत व अस्थायी व्यवस्था पूर्व से तैयार रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed