{"_id":"5cbd5196bdec2214262c7437","slug":"necessary-information-about-inside-of-the-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खून बता देता है शरीर के अंदर क्या चल रहा है, आपके लिए जरूरी जानकारी, जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून बता देता है शरीर के अंदर क्या चल रहा है, आपके लिए जरूरी जानकारी, जरूर पढ़ें
Mon, 22 Apr 2019 11:11 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कॉलेज आफ जनरल प्रैक्टिसनर्श रिफ्रेशर के आठवें व अंतिम दिन रविवार को तीन कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। पहली कार्यशाला आर्टियल ब्लड गैस (एबीजी) पर हुई। इसमें डॉ. डीके सिन्हा और डॉ. एके सिंह ने बताया कि एबीजी जांच से शरीर के अंदर बहुत सारे परिवर्तन का पता लगाया जा सकता है।
आक्सीजन की कमी, कार्बन डाई आक्साइड की अधिकता आदि का पता लग जाता है। इससे फेफड़ों के अंदर बदलाव भी पता लग जाते हैं। कार्यशाला का आयोजन मेडिकल कालेज के ऑडिटोरियम में किया गया। डॉ. सिन्हा ने बताया कि एबीजी जांच से ही जीवन रक्षक प्रणाली का संचालन किया जाता है।

इसके अलावा दूसरी कार्यशाला में सीटी, एक्सरे रेडियोलॉजी के संबंध में डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक्सरे से टीबी, कैंसर और दूसरे असाध्य रोग पकड़ में आ जाते हैं। इसकी व्याख्या विशेषज्ञ से कराई जानी चाहिए।
तीसरी कार्यशाला में कार्डियो पल्मोनरी रिससीटेशन (सीपीआर) के तरीकों के संबंध में बताया गया। डमी पर सीपीआर के तरीकों का प्रैक्टिकल कराया गया। बाद में समापन कार्यक्रम हुआ। इसमें आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कटियार, डॉ. एके आहूजा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आईएमए की टीम, कोर्स में सहयोग करने वाले डॉक्टरों, कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी रहीं। इस मौके पर डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ. कुणाल सहाय आदि रहे।